Search KhabarFast

Press ESC to close

KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने कहा ‘अश्लील शब्द’, BCCI ने दी सजा

KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने कहा ‘अश्लील शब्द’, BCCI ने दी सजा

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी लय में लौटते हुए दिखाई दिए। उन्होंने मुकाबले में 21 गेंदों में चार चौके और 4 छक्कों की मदद 48 रनों की पारी बेहतरीन पारी खेली। लेकिन फॉर्म लौटने ही वह विवादों में घिर गए। इसके लिए बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना तक लगा दिया है। 

बीसीसीआई के मुताबिक, IPL Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का अभिषेक शर्मा ने उल्लंघन किया है।  यह नियम अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है। अभिषेक की इस गलती के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। इस गलती को अभिषेक शर्मा ने स्वीकार कर लिया है।  

अय्यर पर लगा था जुर्माना

इस बार अपने नियम को लेकर बीसीसीआई ने काफी सख्त रुख अपना रखा है। इससे पहले 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को मुकाबले में स्लो ओवर रेट कारण उन पर जुर्माना लगाया था। अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

दूसरी बार में बढ़ सकता है जुर्माना

इस सीजन में अय्यर में पहली बार दोषी पाए गए हैं। अगर दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती दोबारा दोहराई जाती है। तो उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर अर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर मामला और गंभीर हो जाएगा। ऐसी स्थिति में कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: हेनरी का कहर! रोहित, कोहली और अय्यर बिना खाता खोले लौटे, वनडे इतिहास में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ: पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत को 334 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय टॉप ऑर्डर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 2019 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल की बुरी याद दिला दी, क्योंकि पहली बार, मेन इन ब्लू ने बिना कोई रन बनाए ODI मैच में तीन विकेट खो दिए। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी डक पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा का सुपरमैन कैच वायरल, 39 साल की उम्र में हवा में लगाई छलांग, सब रह गए दंग!

Rohit Sharma Superman Catch: क्रिकेट में आय दिन कोई न कोई वायरल होने वाला वाक्या होता ही रहता हैं। पर इनमें से शायद ही कोई ऐसा होता हैं जो याद रह जाता हैं। जैसे चैम्पियंस ट्रॉफी में सूर्य कुमार यादव द्वारा पकड़ा हुआ वो कैच जो आज भी सबके दिलों में बसा हैं।

Sports News: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नस्लभेद पर छिड़ी जंग! उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर पैट कमिंस का करारा जवाब

Usman Khawaja vs Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि त्वचा के रंग की वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। कमिंस ने कहा कि किसी को स्किन कलर के आधार पर नेतृत्व की भूमिका से दूर रखने का आरोप बेहद गंभीर है और इसे साबित करने के लिए ठोस सबूत होने चाहिए। ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नस्लभेद और नेतृत्व से जुड़े अनुभवों का जिक्र किया है। इसके बाद कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast