Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

Haryana News: 11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में करीब 13 कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को प्रदेश की सैनी  सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

कर्मचारी संगठनों का मुख्य मुद्दा पिछले 11 महीने से वेतन नहीं मिलने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पूर्व में उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन आज तक उन मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है,वहीं दूसरी तरफ महिला कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दिया जा रहा।

भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष छोटा गहलोत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के साथ बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों को KCC देने में लापरवाही पर बैंकों की तय होगी जवाबदेही, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बैंकों को निर्देश दिया है कि राज्य के प्रत्येक पात्र किसान को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासतौर पर लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर KCC और फसल ऋण उपलब्ध कराया जाए। किसानों को ऋण देने में लापरवाही बरतने वाले बैंकों और उनकी शाखाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ

Haryana News: रोहतक में खूनी गैंगवार, मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग; चार युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या

Rohtak Gangwar: हरियाणा के रोहतक में देर रात खूनी गैंगवार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित मिलन ढाबे पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार युवकों की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जन आशीर्वाद रैली में कीं कई घोषणाएं, मंगलौर के विकास को मिलेगी रफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast