अचानक हुआ हादसा...फिर धरती से आई डरावनी आवाजों से सहमे लोग,जानें क्या है पूरा मामला

अचानक हुआ हादसा...फिर धरती से आई डरावनी आवाजों से सहमे लोग,जानें क्या है पूरा मामला

दुनियाभर में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होते रहता है, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते है। ऐसा ही एक ताजा मामला चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि ये मामला महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल  हो रहा है, जो काफी चौकाने वाला है।

बता दें कि एक सुनसान सड़क पर अचानक ही धरती फट गई और फिर पानी की तेज धार निकलने लगी, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। यह वीडियो दहशत पैदा करने वाला है। जानकारी के मुताबिक, सड़क के नीचे पानी की सप्लाई लाइन बिछाई गई थी। इस पाइप लाइन के सहारे आसपास के घरों में पीने का पानी पहुंचाया जाता था। तभी बीते शनिवार को पाइप लाइन फट गई। यह घटना यवतमाल विदर्भ हाउसिंग सोसाइटी के पास घटी है।  सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो शेयर किया है।

पाइप लाइन फटने के बाद सड़क पर पानी भरा

वहीं, पाइप लाइन फटने के बाद सड़क पर पानी भर गया। आसपास के लोगों ने पाइप को जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो घरों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो सकती है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इसे जल्द से जल्द ठीक कराने को लेकर अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है।

Leave a comment