5 नवंबर को लॉन्च होगा Xiaomi Mi CC9 Pro

5 नवंबर को लॉन्च होगा Xiaomi Mi CC9 Pro

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही अपना 108 MP कैमरे वाला फोन लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में पेंटा लेंस सेटअप होगा यानी पांच रियर कैमरे दिए जाएंगे। और इस फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल वाला है और इसमें 5X ऑप्टिकल जूम दिया जाएगा।

इस स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने टीजर के तौर पर एक इमेज शेयर की है जो Mi CC9 Pro के कैमरा सेअटप की है। इसमें पांच कैमरे देखे जा सकते हैं जो वर्टिकल हैं।

टीजर में पोस्ट की गई तस्वीर में इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 5X जूम लिखा है यहां पर ही डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हाल ही में Xiaomi ने Mi Mix Alpha पेश किया है और इस स्मार्टफोन में भी 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

यह स्पेसिफिकेशंस शाओमी के अगले स्मार्टफोन Mi CC9 Pro के हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 2,599 युआन (करीब 26,000 रुपये) हो सकती है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की होगी

Leave a comment