Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर लगेगा ज्यादा चार्ज, अब ट्रक चालकों की जेब होगी ढ़िली

Delhi News: दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर लगेगा ज्यादा चार्ज, अब ट्रक चालकों की जेब होगी ढ़िली

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली से गुजरने वाली गाड़ियों पर ज्यादा चार्ज लगाने का फैसला किया है। यानी अब सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन टैक्स बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। यानी अब तक जो ट्रक चालक 2600 रुपए दिया करते थे, उनको 4000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। 

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ये चार्ज उन वाहनों से वसूला जाएगा, जो दिल्ली के अंदर सामान उतारने या काम करने नहीं आते हैं। बल्कि सिर्फ शहर को पार करने के लिए दिल्ली की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं।

ग्रीन टैक्स के पीछे का मकसद क्या

ग्रीन टैक्स को मंजूरी देने के पीछे का मकसद शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करना बताया जा रहा है। हालांकि, इस फैसले से कितना प्रदूषण कम होता है या लोगों को जाम से कितनी राहत मिलती है, ये देखने वाली बात होगी लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कर्मशियल वाहनों का खर्च बढ़ने वाला है। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद नियम अगले महीने यानी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। नए चार्ज के मुताबिक, एलएमबी कार, वैन जैसे हल्कों वाहनों को करीब 2000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा भारी-भरकम वाहन जैसे ट्रक से 4000 रुपए चार्ज लिया जाएगा।

क्यों लिया जा रहा इतना चार्ज               

इस चार्ज लेने के पीछे कई वजहें बताई गई हैं। जिसमें कहा गया है कि कई वाहन दिल्ली को शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल करते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनती है और प्रदूषण भी बढ़ता है। इसलिए ऐसे वाहनों को दिल्ली से बाहर बने एक्सप्रेसवे और बाइपास इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। चार्ज ज्यादा होने से लोग दिल्ली से बाहर बने एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे। इससे प्रदूषण कम होगा और जाम की स्थिति से राहत मिलेगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8 बार फेरे लेने के बाद फिर रचाया ब्याह, शादी का ऐसा खेल जिसे सुन उड़ जाएंगे सभी के होश

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने एक नहीं बल्कि 9 बार शादी रचाई। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पहले ही 8 लोगों के साथ फेरे ले चुकी थी और फिर एक और शख्स से शादी कर ली। इस पूरे मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

'हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा सरकार को बताया ‘घुसपैठिया', राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस नेता सांसद राहुल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर छठा सांसद कथित तौर पर वोट चोरी से जीता है। साथ ही हरियाणा की सरकार को भी उन्होंने घुसपैठिया करार दिया। इस बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

बंगाल में सरकार बनने से पहले बवाल, हिंसा में 2 की मौत पर EC सख्त; चीफ सेक्रेटरी-DGP को दिए कार्रवाई के आदेश

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर ने पूरे राज्य में तनाव बढ़ा दिया है। हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कानून-व्यवस्था को तुरंत नियंत्रण में लाने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast