Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी रहीं लारा दत्ता, मुंबई लौट हुई भावुक

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी रहीं लारा दत्ता, मुंबई लौट हुई भावुक

Lara Dutta Stuck Dubai: बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़ते इजरायल-ईरान तनाव के दौरान दुबई में फंस गई थीं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी चिंता भी जाहिर की थी। अब राहत की खबर यह है कि लारा दत्ता अपनी 14 साल की बेटी साइरा के साथ सुरक्षित भारत लौट आई हैं। एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने बताया कि जब ये तनाव शुरू हुआ, तब वह और उनकी बेटी दुबई में अकेले थे। उनके पति महेश भूपति उस समय काम के सिलसिले में लंदन में थे। लारा ने बताया कि वह अपनी बेटी के टेनिस ट्रेनिंग के लिए दुबई में रह रही थीं, जहां साइरा एक प्रतिष्ठित कोच से ट्रेनिंग ले रही हैं।

दुबई से भारत लौटना आसान नहीं- लारा

लारा ने कहा कि हालात काफी डरावने थे क्योंकि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से सिर्फ करीब 10 किलोमीटर दूर था। उन्होंने बताया कि उस इलाके में लगातार बमबारी की खबरें आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि दुबई से भारत लौटना आसान नहीं था। लारा और उनकी बेटी को करीब दो घंटे का सफर तय करके फुजैराह पहुंचना पड़ा, जहां से उन्होंने भारत के लिए फ्लाइट ली। लारा ने कहा कि जिस दिन वे वहां पहुंचे, उससे एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ था।

धमाकों की आवाज सुनाई देती थी- लारा दत्ता

लारा ने आगे कहा कि एयरपोर्ट पर भी माहौल काफी तनावपूर्ण था। उन्होंने बताया कि वहां रहते हुए कई बार जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देती थी और आसमान में मिसाइलों को रोका जाता हुआ देखा जा सकता था। अभिनेत्री ने एयरलाइंस और यूएई सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की। लारा दत्ता ने यह भी कहा कि इस पूरे अनुभव का उनकी बेटी पर मानसिक असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि दुबई से शेयर किया गया उनका वीडियो एक व्यक्तिगत कारण से था। उस समय उन्हें लगा कि शायद यह उनके जीवन का आखिरी संदेश भी हो सकता है, क्योंकि हालात बहुत अनिश्चित थे।

तीन साल से दुबई में थी लारा

बता दें कि लारा दत्ता पिछले तीन साल से दुबई में रह रही हैं। इस दौरान कई अन्य भारतीय कलाकार जैसे सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी, विष्णु मांचू और अजित कुमार भी दुबई में फंसे हुए थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिलजीत दोसांझ का भावुक बयान वायरल, बोले- मुझे मौत का कोई डर नहीं

दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंदगी और मौत को लेकर बेहद गहरी और निजी बातें करते नजर आ रहे हैं।

'जहां कभी एंट्री थी बैन, वहां दिखा Diljit Dosanjh के स्टारडम का जलवा, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर दुनिया भर में अपना जलवा दिखाया है। सिंगर शो The Tonight Show Starring Jimmy Fallon का दूसरी बार हिस्सा बने, जिससे उनका ग्लोबल क्रेज और भी बढ़ गया है। इस खास मौके पर दिलजीत ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उनके इस सफर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती।

'बीवी 40 की हुई तो पति दूसरी शादी...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बवाल मचाने वाला बयान; जनता का गुस्सा फूटा

एक पाकिस्तानी हसीना के दिए गए बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पत्नी की उम्र 40 के पार हो जाए तो पुरुष दूसरी शादी कर सकता है। इस बयान के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और आवाम खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast