Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक फिसला, 7 लाख करोड़ की हुए स्वाहा

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक फिसला, 7 लाख करोड़ की हुए स्वाहा

Share Market Crash: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। जिसकी वजह से हर निवेशकों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को देखने मिला। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। बीते दिन गुरुवार को निवेशकों 6 लाख करोड़ को नुकसान हुआ था।

शुक्रवार को शेयर बाजार में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। 900 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 75 हजार के करीब पहुंच गया। वहीं 300 अंकों की गिरावट के निफ्टी 23 हजार के करीब पहुंच गया। वहीं बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा 1000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए है। 

इस वजह से शेयर बाजार में आ रही है गिरावट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से तेल की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ईरान द्वारा दो तेल टैंकरों पर हमला करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखा गया है जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते तेल की आपूर्ति में बाधा आने की आशंका बढ़ गई। जिसके बाद गुरुवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जिसके बाद इसकी कीमतें स्थिर हो गईं।

FIIs द्वारा लगातार बिकवाली

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के साथ-साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का भारतीय शेयर बाजार से अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को FIIs ने 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मार्च महीने में अब तक, विदेशी निवेशकों ने 39,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर बेचे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्राइवेट स्कूलों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता ने दी निरीक्षण की चेतावनी

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते खर्च को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब किसी भी स्कूल में कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।

थर-थर कांप जाएगा पाकिस्तान...अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO तैयार, सरकार की मंजूरी का इंतजार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने अग्नि-6 बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला पूरी तरह सरकार पर निर्भर है।

हवाई किराया मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी और उतार-चढ़ाव के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार अब तक अपना हलफनामा दाखिल नहीं कर पाई है, जबकि उसे पहले ही कई बार समय दिया जा चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast