Search KhabarFast

Press ESC to close

फेसबुक पर दोस्ती, टेलीग्राम पर ट्रेडिंग, युवक से 73 लाख की गई साइबर ठगी

फेसबुक पर दोस्ती, टेलीग्राम पर ट्रेडिंग,  युवक से 73 लाख की गई साइबर ठगी

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में साइबर ठगी के मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मुस्तर्र अली निवासी पिलखनतला, थाना मंडी ने 16मार्च 2024को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया। महिला के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 73लाख 60हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में संपर्क टूटने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मामले में थाना साइबर क्राइम सहारनपुर में धारा 420आईपीसी और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया और करीब 3लाख रुपये पीड़ित को वापस भी दिलाए।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में सामने आया कि 29लाख 60हजार रुपये ZEXWEB Pvt. Ltd. नामक कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए थे, जो नोएडा सेक्टर-62 से संचालित हो रही थी। कंपनी का मालिक अंकित अरोड़ा बताया गया। पुलिस के अनुसार कंपनी के खाते में साइबर ठगी के जरिए करीब 5करोड़ 89लाख रुपये का लेनदेन मिला और NCRP पोर्टल पर भी 23शिकायतें दर्ज पाई गईं।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

गुरुग्राम में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह शहर के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

रांची से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला इलाके में एक गोद ली हुई बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड...सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक सहित सख्त शर्तें

देश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast