Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तानी स्पीनर को खरीदने के बाद घिरीं सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन, एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड

पाकिस्तानी स्पीनर को खरीदने के बाद घिरीं सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन, एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड

Sunrisers Leeds X Account Suspended:आईपीएल के तर्ज पर इग्लैंड में भी द हंड्रेड लीग का आयोजन होता है। इसमें भी दुनियाभर के खिलाड़ी शिरकत करते हैं। अब द हंड्रेड 2026 के लिए हाल में खिलाड़ियों के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। ऑक्शन के बाद सनराइजर्स लीड्स की मालिक अचानक विवादों में आ गई हैं। 

दरअसल, ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स लीड्स की मालिक काव्या मारन ने पाकिस्तानी स्पीनर अबरार अहमद को लगभग 2.34 करोड़ में खरीदा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इसलिए की किसी भी भारतीय ओनर्स वाली फ्रेंचाइजी ने पहली बार द हंड्रेड में पाकिस्तान खिलाड़ी को खरीदा है।

एक्स अकांउट सस्पेंड

लंदन में हुई नीलामी के दौरान काव्या मारन खुद मौजूद थीं। उनके साथ हेड कोच डेनियल विटोरी भी थे। ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स लीड्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को पीछे छोड़ते हुए अबरार अहमद को खरीद लिया था। अबरार को खरीदने के कुछ देर बाद ही सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकांउट सस्पेंड हो गया। हालांकि अभी तक प्लेटफॉर्म की ओर से ये साफ नहीं किया गया है कि अकांउट को किस वजह से सस्पेंड किया गया है।

फैंस में बढ़ी नाराजगी

अबरार अहमद की खरीद के बाद भारत में कई क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया यूजर्स ने सनराइजर्स फ्रेंचाइजी और उसकी सीईओ काव्या मारन को निशाने पर लेते हुए कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़ना राष्ट्रीय भावना के खिलाफ है। कुछ फैंस ने यह भी सवाल उठाया कि जब इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेले, तो कोई भारतीय ओनर्स वाली टीम ऐसा कैसे कर सकती है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के बाद से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया और विपक्ष पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें