मधुमक्खियों के अलावा ये कीड़े भी बनाती है शहद! जानें इसके पीछे की वजह

मधुमक्खियों के अलावा ये कीड़े भी बनाती है शहद! जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: कुदरत ने एक से बढ़कर एक जीव-जंतु और पेड़-पौधे बनाए है। हालांकि हमारे देश का वनस्पति, जंगल और वन्य पशुओं के मामले में कोई तोड़ नहीं है, फिर भी कुछ ऐसे जीव-जंतु है, जो भारत में नहीं पाए जाते है। ऐसे ही जीवों में से एक नस्ल है उन चीटिंयों की, जो मधुमक्खियों की तरह शहद बना सकती है। आपको सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही तो कुदरत की खूबसूरती है कि उसने हर जीव को अपनी ज़िंदगी गुजारने का साधन दिया है।

बता दें कि, इन्हें हनीपॉट ऐंट्स (Honeypot Ants) कहा जाता है। मधुमक्खियों के बनाए गए शहद को इंसान भी खूब चाव से खाते हैं क्योंकि इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन चींटियों की बनाई शहद का स्वाद हर किसी को नसीब नहीं होता। चींटियों की हनीपॉट नाम की प्रजाति इतनी आसानी से नहीं मिलती है। इनका वैज्ञानिक नाम Camponotus inflatus है, जिन्हें शहद बनाने की अपनी क्षमता की वजह से ही हनीपॉट ऐंट्स कहा जाता है।  ये मधुमक्खियों की तरह कॉलोनीज़ में रहती है। मधुमक्खियों की तरह ही कामगार चींटियों का काम फूलों के पराग को अपने एब्डॉमिन यानि पेट के निचले हिस्से में इकट्टा करना होता है।

इसके अलावा ये शहद की मात्रा के हिसाब से फूलता चला जाता है, जब तक कि फूट न जाए। जब उनकी कॉलोनी के लोगों को ज़रूरत होती है, तब वे इसका इस्तेमाल करते है। कई बार तो इनका पेट इतना फूल जाता है कि ये अपनी जगह से हिल भी नहीं पातीं और छत से लटकी रहती है।

Leave a comment