दुनिया के वो फूल, जिनकी कीमत में खरीद सकते है कई लग्जरी कार!

दुनिया के वो फूल, जिनकी कीमत में खरीद सकते है कई लग्जरी कार!

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे-ऐसे फूल है जिनके बारे में आपको पता नहीं होगा। जो देखने में जितने सुंदर होते है उसने ही जानलेवा भी होते है कई फूल तो इतने जहरीले होते है कि एक इंसान की बड़े आसानी से जान ले सकते है। इसके अलावा कुछ फुलों की कीमत आसमान छूते है। उन फूलों की कीमत से आप विदेश यात्रा या फिर कोई लग्जरी कार खरीद सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ फुलों की कीमत के बारे में बताते है जिसकी कीमत हजारों-लाखों रूपये है।   

सैफरन क्रोकस का फूल

सैफरन क्रोकस जिसके फूल से केसर निकाला जाता है, उसकी मार्केट में कीमत 1000 डॉलर या पाउंड के आसपास होती है। भारतीय बाजार में इसे खरीदने के लिए आपको 1 लाख से 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक चुकाने होंगे।

शेनजेड नांगके ऑर्चिड फूल

शेनजेड नांगके ऑर्चिड का फूल देखने मेंबेहद खूबसूरत फूल होता है। शेनजेड नांगके ऑर्चिड को प्रोसेस करने में 8 घंटे का समय लगता है। साल 2005 में इसकी कीमत 86 लाख रुपये थी, जो अब काफी बढ़ गई होगी।

अमूल्य फूल

 श्रीलंका के काडूपुल को अमूल फूल माना गया है। इसको कोई खरीद नहीं सकता क्योंकि यह कुछ ही घंटों के लिए खिलता है।

गार्डेनिया का फूल

गॉर्डेनिया का फूल शादी और अन्य समारोह में काफी प्रयोग किया जाता है। प्रति पौधे की कीमत 20-60 डॉलर होती है यानी 1000-1600 रुपये तक।

जूलियट रोज का फूल

इस फूल को उगाने में डेढ़ दशक का वक्त लगा था। साल 2006 में चेल्सा फ्लॉवर्स फेस्टिवल में इसको दिखाया गया था। वहां इसकी कीमत 1.58 करोड़ डॉलर थी। भारतीय मुद्रा में 93 करोड़ रुपये।

गोल्ड ऑफ किनाबालू ऑर्चिड का फूल

गोल्ड ऑफ किनाबालू ऑर्चिड का फूल खत्म होने वाली प्रजातियों में शुमार है। अब यह सिर्फ मलेशिया में मिलता है। एक तने को खरीदने के लिए आपको 5000 डॉलर यानी 4 लाख रुपये चुकाने होंगे।

Leave a comment