Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा। बता दें, ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे के दौरान मुंबई में मौजूद है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी बताया है कि इंडिया-US ट्रेड डील बहुत करीब है, जिसे जल्द ही फाइनल किया जा सकता है।
दरअसल, बीते दिन व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने ट्रंप से भारत के साथ होने वाले समझौते को लेकर सवाल किया। जिस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि 'भारत समझौता करना चाहता हैं। हम समझौता करेंगे। हां, हम इसके काफी करीब हैं। यह समझौता अब तक किए गए हमारे समझौतों से काफी अलग होगा।' हालांकि, इस बातचीत में ट्रंप ने समझौते को लेकर कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है और न ही डील किस तरह अलग होगी इसके बारे में बताया है।
Also read: 'मौत की सजा हो या गिरफ्तारी...',बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना लौटने को तैयार; खतरे की नहीं परवाह
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रुबियो का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उम्मीद जताई है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील आने वाले कुछ हफ़्तों में हो सकती है। उन्होंने कहा 'मुझे पहले भी ऐसा लगता था, और इन डील्स के साथ, यह हमेशा ज़रूरी होता है कि अनाउंस करने से पहले, इसकी हर डिटेल पर पूरी तरह से सहमति हो जाए, क्योंकि आप इतने बड़े रिश्ते को खतरे में नहीं डाल सकते कि एक डील अनाउंस करने के बाद पता चले कि डील फाइनल नहीं हुई है। लेकिन यह बहुत करीब है। मुझे लगता है कि हम कुछ टेक्निकल डिटेल्स पर काम कर रहे हैं जिन पर काम करने की ज़रूरत है। टेक्निकल डिटेल्स मायने रखती हैं क्योंकि एक एग्रीमेंट होना चाहिए; दोनों पक्षों को इस बात पर सहमत होना होगा कि भाषा का मतलब एक ही है। तो, यह उस लेवल पर है।'