Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सीलमपुर के थाने के ठीक सामने स्थित सेंट्रल पार्क में 21 वर्षीय सुभान पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुभान का इलाज जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस हादसे की जांच में जुट गई।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर के ठीक सामने, महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित सेंट्रल पार्क में 21 वर्षीय सुभान पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल सुभान को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों में डर का माहौल
वहीं, यमुनापार में पिछले एक सप्ताह के दौरान सामने आ रही गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। थाना सीलमपुर के इतने नजदीक हुई इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।