Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑपरेशन सिंदूर: चीन-पाकिस्तान की मिलीभगत का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

ऑपरेशन सिंदूर: चीन-पाकिस्तान की मिलीभगत का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

China helped Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के समय चीन ने पाकिस्तान की मदद क्यों की थी? क्या इसके पीछे सिर्फ दोनों की दोस्ती थी या कोई बड़ा प्लान था? इस सवाल का जवाब अब अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की नई रिपोर्ट में मिला है। रिपोर्ट का कहना है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद करके भारत की बढ़ती ताकत पर ब्रेक लगाने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, चीन का खेल सिर्फ पाकिस्तान को सैन्य मदद देने तक नहीं रुका। वह एक तरफ सीमा पर भारत पर दबाव बना रहा है, तो दूसरी तरफ आर्थिक मोर्चे पर भी भारत को घेरने की कोशिश में लगा है।

चीन ने पहली बार खुद कबूला

अमेरिकी पैनल ने अपनी सालाना रिपोर्ट में साफ कहा है कि चीन एशिया में भारत को अपने लिए सबसे बड़ी चुनौती समझता है, इसलिए वह हर तरफ से भारत को रोकना चाहता है। रिपोर्ट में भारत और अमेरिका को रक्षा, खुफिया जानकारी, समुद्री सुरक्षा और कारोबार में और ज्यादा सहयोग बढ़ाने की सलाह भी दी गई है।पैनल के मुताबिक, मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिन तक चला संघर्ष चीन की इसी सोच को दिखाता है। चीन ने सीधे जंग में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन मुश्किल वक्त में पाकिस्तान को मजबूत करने में पीछे नहीं हटा। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीन और पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य दोस्ती भारत के लिए दो मोर्चों पर जंग का खतरा बढ़ा सकती है। इससे पहले चीन ने पहली बार खुद कबूला था कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी।

Also read: AI कंपनियों की चमक पड़ी फीकी! अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट, लाखों करोड़ रुपए स्वाहा

पाकिस्तानी वायुसेना को तकनीकी सपोर्ट

चीनी इंजीनियर झांग हेंग ने बताया था कि वह उस टीम में थे, जिसने पाकिस्तानी वायुसेना को तकनीकी सपोर्ट दिया था। उनका काम पाकिस्तानी वायुसेना के J-10CE लड़ाकू विमानों को पूरी ताकत से उड़ने लायक बनाना था। लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने भी पहले कहा था कि चीन ने उस दौरान पाकिस्तान को भारत की सैन्य तैनाती की लाइव जानकारी दी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन सीमा पर भी भारत को दबाव में रख रहा है। वह LAC के पास एयरफील्ड, रेलवे और अन्य सुविधाएं तेजी से बढ़ा रहा है। साथ ही हिंद महासागर में अपनी नौसेना की मौजूदगी भी बढ़ा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भी चीन ने भारत को जरूरी सामान, तकनीक और मशीनों की सप्लाई रोककर दबाव बनाने की कोशिश की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI कंपनियों की चमक पड़ी फीकी! अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट, लाखों करोड़ रुपए स्वाहा

US Share Market Crashesh:अमेरिका के शेयर बाजार में AI कंपनियों को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट से बाजार में उथल-पुथल मच गई है।AI सेक्टर में लगातार हो रहे भारी निवेश और कंपनियों के ऊंचे वैल्यूएशन पर अब सवाल उठने लगे हैं। निवेशकों को डर है कि कहीं AI को लेकर बना बाजार का बुलबुला अब फूटने तो नहीं लगा है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, बस और LPG गैस टैंकर के टक्कर में 10 लोगों की जलकर मौत

Pakistan Balochistan Bus and LPG tanker collide 10 people burned alive: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मकरान कोस्टल हाइवे पर एक यात्री बस और एलपीजी गैस टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast