Search KhabarFast

Press ESC to close

BRICS 2026: गलवान घाटी तनाव के बीच भारत आ रहे शी जिनपिंग, PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के लिए इस दिन होंगे रवाना

BRICS 2026: गलवान घाटी तनाव के बीच भारत आ रहे शी जिनपिंग, PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के लिए इस दिन होंगे रवाना

Xi Jinping visiting India: कल 11 सितंबर 2026 शुक्रवार से 18वें ब्रिक्स समिट की शुरुआत हो रही है। इसका आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा, जो 13 सितंबर 2026 रविवार तक चलेगा। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि खुद चीनी विदेश मंत्रालय ने आज गुरुवार को की है।

बता दें, यह शी जिनपिंग की सात साल बाद भारत की पहली यात्रा होगी। इससे पहले वे 2019 में महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए आए थे। लेकिन साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आ गई और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। लेकिन सरकार बीते कुछ समय से इस तनाव को खत्म करने की कोशिशों में लगी हुई है। ऐसे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग का आना भारत-चीन संबंधों में एक नई रोशनी की किरण साबिर हो सकती है।

Also read: US News: अमेरिका ने ट्रंप ने किया रेवड़ी देने का ऐलान, हर नागरिक को देंगे 5 हजार डॉलर

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे शी जिनपिंग

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक रोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा गया 'भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।' जानकारी के अनुसार, शी जिनपिंग शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच सकते हैंं। जिसके बाद वह 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और चीन के बीच वर्तमान मुद्दों पर चर्ता भी हो सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

US News: अमेरिका ने ट्रंप ने किया रेवड़ी देने का ऐलान, हर नागरिक को देंगे 5 हजार डॉलर

US News: अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर नवंबर में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिलती है, तो वे अमेरिका के प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5000 अमेरिकी डॉलर का देंगे।

CJP प्रदर्शन के दौरान सरकार के फैसलों की UN ने की तारीफ, चीन-पाकिस्तान को लेकर जताई चिंता

UN Appreciate India: दिल्ली में हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने देश-दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। प्रदर्शन के दौरान सीजेपी की तीनों मांगों को केंद्र सरकार ने मान लिया था। अब छात्र आंदोलन के प्रति भारत सरकार के रुख का यूनाइटेड नेशन ने भी तारीफ की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast