ये है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़, इसके फल का एक टुकड़ा पलभर में ले सकता है आपकी जान

ये है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़, इसके फल का एक टुकड़ा पलभर में ले सकता है आपकी जान

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे पड़ और पौधे है, जिन्हें आज पर आज भी पूरा रिसर्च नहीं किया गया है। जहां एक तरफ पेड़ और पौधों से इंसानों को स्वच्छ हवा मिलती है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया में एक ऐसा भी पेड़ है, जो पलभर में आपकी जान ले सकता है। कहा जाता है कि यह इतना जहरीला होता है कि इसके संपर्क में आते ही इंसानों के शरीर पर छाले पड़ जाते है। पेड़ पर फल भी लगते है, जिनका आकारा सेब की तरह होता है। माना जाता है कि इसके फल का एक टुकड़ा ही इंसान को मौत की नींद सुला सकता है।  

बता दें कि इस पेड़ का नाम मैंशीनील है। इसके साथ क्रिस्टोफर कोलंबस ने मैंशीनील के फलों को मौत का छोटा सेब नाम दिया था। यह इतना जहरीला है कि अगर इस पेड़ का रस किसी की आंखों तक पहुंच जाए तो वह शख्स अंधा भी हो सकता है।

इतना जहरीला की क्या ही कहा जाए

बारिश में भी इस पेड़ के नीचे खड़े होने से इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है। निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के एक वैज्ञानिक के अनुसार, एक बार वे और उनके कुछ दोस्तों ने टोबैगो के कैरेबियन आइलैंड के बीच पर इस फल को खा लिया था, जो बेहद ही कड़वा था।

कैरिबियाई कारपेंटर करने लगे हैं अब इसका इस्तेमाल

कैरिबियाई कारपेंटर इसका इस्तेमाल सदियों से फर्नीचर बनाने के लिए भी करने लगे हैं। हालांकि, इसकी कटाई बेहद ही सावधानी के साथ की जाती है। इसके जहरीले रस को खत्म करने के लिए काटने के बाद पेड़ की लकड़ियों को धूप में लंबे समय तक सुखाया जाता है।

Leave a comment