दुनिया की सबसे महंगी कॉकटेल, जिसमें पाया जाता है 24 कैरेट का सोने, कीमत उड़ा देगी रातों की नींद

दुनिया की सबसे महंगी कॉकटेल, जिसमें पाया जाता है 24 कैरेट का सोने, कीमत उड़ा देगी रातों की नींद

नई दिल्ली: आप लोगों ने कॉकटेल का सेवन जिंदगी में एक बार तो जरूर किया होगा और महंगे से महंगे कॉकटेल का सेवन किया होगा लेकिन आज हम एक ऐसे कॉकटेल के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान है। इस कॉकटेल की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। जो एक ही देश में उपलब्ध होती है और इसके सेवन के लिए दूर-दूर से लोग आते है।

देश की सबसे महंगी कॉकटेल

दरअसल आस्ट्रेलिया में इस महंगे कॉकटेल उपलब्ध होती है। कहा जाता है कि इस कॉकटेल के सेवन अगर आपको करना हो तो ये आस्ट्रेलिया के केवल 2 बारों में पाई जाती है। वहीं ये बार आस्ट्रेलिया  के सबसे महंगे बार माने जाते है। इन बारों में ही देश के सबसे महंगा कॉकटेल तैयार की जाती है। वीहं अब इस कॉकटेल के कीमत की बात करें तो इस ड्रिंक की कीमत 15 हजार डॉलर यानी करीब 12 लाख 35 हजार रुपए है। इस महंगी ड्रिंक को तैयार करने में व्हिस्की, बिटर्स और पानी का इस्तेमाल किया गया है।

मिलाया जाते है 24 कैरेट का सोने

वहीं इस कॉकटेल के नाम की बात करें तो इसे द वुडफोर्ड रिजर्व गोल्ड फैशंड के नाम से जाना जाता है। इस ड्रक में मिलाई जाने वाली सबसे दिलचस्प सामग्री है 24 कैरेट सोने के महीन लच्छे। ड्रिंक को बनाने के लिए 2 महंगी व्हिस्की और वाइन का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक बरबन व्हिस्की वुडफोर्ड रिजर्व है। जिसकी एक बोतल 3 हजार डॉलर यानी करीब ढाई लाख रुपए की है। वहीं, इस कॉकटेल में एक अन्य फ्रैंच वाइन को मिलाया जाता है। इसके अलावा केसर, वनीला बिटर्स और बर्फ भी मिलाई जाती है।

Leave a comment