इस पौधे को माना जाता है दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, जानें इसकी वजह

इस पौधे को माना जाता है दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, जानें इसकी वजह

नई दिल्ली: पेड़ और पौधों को इंसानी जीवन के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। यहीं वजह है कि दुनियाभर में लोग पौधरोपण के लिए तमाम अभियान चलाते है। सरकार भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती है। ब्रिटेन में एक शख्स को भी पौधे लगाना पसंद है। वह अपने पुराने पौधों से ऊब गया तो उसने एक नया पलांट लगाने का फैसला किया, लेकिन आज उसे इस पौधे को पिजरे में बंद करके रखना पड़ाता है। वहीं इसकी वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

पिंजरे में क्यों कैद है पौधा

दरअसल, जिम्पाई-जिम्पाई को दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा कहा जाता है। इसे छूते ही इसका डंक गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का अहसास दिलाता है। कहते हैं कि यह पौधा लोगों को इतना तड़पाता है कि अधिकतर को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है। यही वजह है कि इसे 'सुसाइड प्लांट' के नाम से भी जाना जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि छूने पर अगर इसका कांटा त्वचा में रह जाए तो यह पौधा एक साल तक परेशान कर सकता है।

वहीं एक व्यक्ति ने इस पौधे का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में कर लिया। इसके बाद वह दर्द से इतना परेशान हुआ कि उसने खुद को गोली मार ली। ऑक्सफोर्ड टीचर डेनिएल भी इसके खतरे का सामना कर चुके हैं। उन्होंने बताया, 'अगर आप इसे छूते हैं तो यह सही नहीं होगा।

Leave a comment