
Indonesiaaccident: इंडोनेशिया (Indonesia) में एक नाव डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई कई लापता है। जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार नाव डूबने से जुड़ा हादसा रविवार (23जुलाई) की आधी रात को हुआ। फेरी बोट में लगभग 40यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, सुलावेसी आइलैंड (Sulawesi Island) पर एक फेरी बोट डूब गई। इस हादसे में 15लोगों की मौत हो गई, जबकि 19लोग लापता है। जहाज दक्षिण पूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदरी से लगभग 200 किमी (124 मील) दक्षिण में मुना द्वीप की एक खाड़ी के पार लोगों को ले जा रहा था। लेकिन बीच में ही हादसे का शिकार हो गया।
बताते चले कि इंडोनेशिया में 17,000से अधिक आइलैंड है। यहां बोट डूबने जैसी घटनाएं आम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018में लगभग 200लोगों से भरी एक बोट उत्तरी सुमात्रा प्रांत में एक गहरे ज्वालामुखीय क्रेटर झील में डूब गई थी। उस हादसे में लगभग 167लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a comment