ठाणे में तेज रफ्तार कार ने छीनी 4 लोगों की जिंदगियां, शिवसेना नेता की पत्नी समेत कई घायल

ठाणे में तेज रफ्तार कार ने छीनी 4 लोगों की जिंदगियां, शिवसेना नेता की पत्नी समेत कई घायल

Maharashtra Thane Highway Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की जान ले ली और चार अन्य को गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना अंबरनाथ फ्लाईओवर पर हुई, जहां वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वाहन पलटने से पहले कई दोपहिया वाहनों से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, घायलों में शिवसेना की स्थानीय चुनाव उम्मीदवार किरण चौबे भी शामिल हैं, जो अपनी चुनावी प्रचार अभियान के दौरान यात्रा कर रही थीं। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर साफ दिखाई दे रही है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना 21नवंबर को शाम करीब 7:15बजे अंबरनाथ फ्लाईओवर पर हुई। बताया जा रहा है कि अंबरनाथ पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही टाटा नेक्सन कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जिस वजह से कार विपरीत दिशा से आ रही कई मोटरसाइकिलों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण वाहन का अचानक अनियंत्रित होना माना जा रहा है। तो वहीं, सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके अलावा शिवसेना ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस जांच में मृतकों और घायलों की पहचान की गई हैं। मृतक में कार ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे, स्थानीय युवक सुमित चेलानी, शैलेश जाधव, और नगरपालिका कर्मचारी चंद्रकांत अनारके का नाम शामिल हैं। जबकि घायलों में शिवसेना उम्मीदवार किरण चौबे, उनके सहायक अमित चौहान और अभिषेक चौहान तथा एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल हैं।

इस भयानक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर घूमते हुए कई दोपहिया वाहनों से टकराती है। एक वीडियो में एक व्यक्ति को हवा में उछलते और फ्लाईओवर से नीचे गिरते देखा जा सकता है। इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े।

Leave a comment