Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Fire: रोहिणी में भीषण आग, दूधमुहे बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire: रोहिणी में भीषण आग, दूधमुहे बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बुध विहार थाना क्षेत्र के मांगेराम पार्क इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट में आग लगी, वहां करीब 5-6 परिवार रहते थे, जिनमें करीब 18 से 20 लोग थे, जो कबाड़ा बीनने का काम करते हैं।

देर रात अचानक लगी आग ने पूरे प्लॉट में रल्हे प्लास्टिक और रद्दी कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे झुग्गियों में रखा सारा घर का सारा सामान जैसे बेड कूलर, फ्रिज आदि जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगो (माता पिता और 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। और ये मृतक परिवार बाहर नहीं निकल पाया। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का आरोप हैं कि आग लगाई गई है जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस टीम तुरंत पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाए जा सके की आग लगने का क्या कारण है, इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग माता पिता और 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुसीबुर 25 मुरार 23 ओर मोइमोना 2 साल के रूप में हुई है।

अवैध रुप से प्लास्टिक कबाड़ का काम होता था

इस घटना स्थल के आसपास ऐसे प्लाट हैं जिनमें अवैध रूप से प्लास्टिक कबाड़ का काम किया जाता हैं और यहीं पास ही खाली पड़े सरकारी पार्क की सेकड़ों गज ज़मीन पर इसी प्लास्टिक कबाड़ का काम होता हैं जो कहीं न कहीं इसी तरह आग लगने को दावत दे रहा हैं ऐसे में कई सवाल हैं कि आखिर प्रशासन आंखे क्यों मुंदे बैठा हैं। वो इनपर कार्रवाई आखिर क्यों नहीं करता हैं?  बरहाल रोहिणी के मांगेराम पार्क इलाके में लगी इस भीषण आग ने एक परिवार को निगल लिया है। और अभी तक आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका हैँ, वहीं पुलिस, कैट्स दमकल आदि सबंधित विभाग की कई टीमें मौके पर मौजूद है। फिलहाल 3 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा में हाल होगा बेहाल, पारा 40°Cके करीब

IMD Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लू की स्थिति की चेतावनी जारी की है। 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की संभावना है।

AAP में कद बढ़ने के साथ ही आशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Ashok Mittal Residence: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने उनके बेट के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें