Winter Tourist Places: सर्दियों में अगर आप बना रहे है घूमने का प्लान, तो जान ले इन खूबसूरत वादियों के बारे में

Winter Tourist Places: सर्दियों में अगर आप बना रहे है घूमने का प्लान, तो जान ले इन खूबसूरत वादियों के बारे में

नई दिल्ली: रोजमर्रा की जिंदगी में हम इतने व्यस्त रहते है। जिस वजह से हम खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। ऐसे में अगर हम घूमने के शौकिन है और हमें रोज के जीवन से कुछ समय अपने लिए चुराना हो तो भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जहां आप घूमने जा सकते है।

बता दें नवंबर के महीने से सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। लोग बर्फ वाली जगहों का लुत्फ उठा सकते है ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको उत्तर भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहें। ये जगहें गर्मियों में तो खूबसूरत लगती ही हैं, लेकिन ठंड में यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ इन पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

उत्तर भारत के 5 मशहूर पर्यटन स्थल

आगरा

आगरा का ताजमहल घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ये जगह पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करती है। आप सर्दियों के दौरान भी यहां घूमने जा सकते है। ये एक ऐतिहासिक शहर है यहां मुगलो का शासन रहता था।

जयपुर

सर्दियों में आप घूमने का प्लान कर रहे है तो जयपूर जा सकते है। जयपूर को गुलाबी सिटी भी कहा जाता है। यहां सर्दियों की धूप विरासत की रॉयल्टी का अनुभव किया जा सकता है। ये ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में आप यहां भव्य जैन मंदिरों और किलों की भव्यता का शाही अनुभव ले सकते हैं।

श्रीनगर

श्रीनगर धरती पर जन्नत की तरह है और लोग इस जगह की सुंदरता का अनुभव करने के लिए यहां जाते हैं। इसकी प्राचीन जगमगाती डल झील, सुंदर उद्यान और प्राकृतिक सुंदरता, आपको यहां से दूर नहीं जाने देती है। ये भारत में सबसे अच्छी विंटर डेस्टिनेशन में से एक है। सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए दिसंबर और जनवरी के महीनों में इस जगह की यात्रा की जा सकते हैं।

जैसलमेर

ये एक लोकप्रिय विंटर गेटवे है। ये पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जैसलमेर को गोल्डन सिटी भी कहा जाता है। ये थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। इस जगह के कुछ मुख्य आकर्षण पटवों की हवेली, सोनार किला और जैन मंदिर हैं। जैसलमेर किला राजस्थानी वास्तुकला का प्रतीक है।

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल में धौलाधार पर्वतमाला के बीच स्थित एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है। ये दर्शनीय हिल स्टेशन आपको भारत-तिब्बत संस्कृति का अनोखा संगम प्रदान करता है। अगर आप उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप धर्मशाला भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये शांति चाहने वालों और ट्रैकिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है।

 

Leave a comment