Search KhabarFast

Press ESC to close

Parliament Winter Session 2025: ‘आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?’ पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

Parliament Winter Session 2025: ‘आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?’  पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को करारा संदेश दिया। उसके बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव की स्थिति,  SIR और प्रदूषण बहुत बड़े मुद्दे हैं। आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?। उन्होंने कहा कि यह ड्रामा नहीं है। मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है कि चर्चा न होने देना।

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर कहा, "ड्रामा कौन करता है ये आपको भी पता है। ड्रामा का उपयोग इसलिए करना क्योंकि D से डेमोक्रेसी है हम ये चाहते हैं कि ईमानदारी से काम हो और कोई भी मतदाता छूटे नहीं। जिन BLO की जान जा रही है तो क्या वो ड्रामा था।

पीएम मोदी के बयान पर बोले RJD सांसद मनोज कुमार झा

PM मोदी के बयान पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "अगर PM ने यहां ऐसी कोई बात कही है, तो उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए। मतलब, विपक्ष हार की हताशा में है और उनमें कौनसी हताशा है। चुनाव मौलिक मुद्दों पर ना लड़कर के 'कट्टा, मंगलसूत्र, भैंस और मुजरा' पर लड़ रहे हैं? क्या यह प्रधानमंत्री की गरिमा है?।

...उनसे ही हमें ड्रामा सीखना है- रेणुका चौधरी

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के बयान पर कहा, "ये ड्रामा का शब्द का उपयोग वो कर रहे हैं जो सबसे बड़े ड्रामा मास्टर हैं। उनसे ही हमें ड्रामा सीखना है कब, कैसे करना है ये सब हमें उनसे सीखना है हमें ये आता नहीं है क्योंकि हम दिल से काम करते हैं जमीन से जुड़े हुए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rajasthan Panchayat Election 2026: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 14 समितियों में लहराया जीत का परचम; BJP को दी करारी शिकस्त

Rajasthan Panchayat Election Result: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 में पार्टी के प्रदर्शन का स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि नतीजे ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार से बढ़ती जनता की नाराज़गी को दिखाते हैं। जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के घोषित चुनाव नतीजों के अनुसार, कांग्रेस 14 में जीती, जबकि BJP ने दो पंचायत समितियों - चोमू और सांभर में बहुमत हासिल किया।

UP Politics: 'हर माफिया उनका साथी...', CM योगी का सपा पर तीखा हमला; 2027 के लिए दी खुली चुनौती

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। CM योगी ने सपा पर माफियाओं से जुड़े होने और गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और कर्फ्यू को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर माफिया उनका साथी है, और उन्होंने हमेशा जनता को धोखा दिया है।

Mulayam Singh Yadav Jayanti: पिता को याद कर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले - जरूरत के वक्त लोगों के साथ खड़े रहना सिखाया

Akhilesh Yadav on Mulayam Singh Yadav Jayanti: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने आज रविवार को अपने पिता और पार्टी फाउंडर, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनसे सीखे गए मूल्यों को याद किया और उनके सोशलिस्ट सिद्धांतों के प्रति अपने कमिटमेंट को दोहराया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को याद करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहना और मदद मांगने वालों की मदद करना सिखाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast