Search KhabarFast

Press ESC to close

अभिषेक को प्लेइंग इलेवन मे जगह मिलेगी या नहीं? सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने किया स्पष्ट

अभिषेक को प्लेइंग इलेवन मे जगह मिलेगी या नहीं? सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने किया स्पष्ट

Abhishek Sharma Batting: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी है। शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में जगह बना ली है। सुपर-8 राउंड में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है। टीम इंडिया के  सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में तीन बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर अपना बयान दिया।

क्या कहा सुर्यकुमार यादव

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। जो लोग अभिषेक को लेकर चिंता जता रहे हैं, मैं उनके लिए चिंतितू हूं कि वो परेशान क्यों हैं। उन्होंने कहा कि यह टीम गेम है और ऐसे दौर हर खिलाड़ी के करियर में आता है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिछले साल अभिषेक ने हमें संभाला था, अगर इस बार वह रन नहीं बना पा रहे हैं तो हम उनके लिए रन बना देंगे।

पिच को लेकर क्या बोले कप्तान

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत हर परिस्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विकेट ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं थे लेकिन, टीम ने हालाक के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के लिए परिस्थिति का सम्मान करना जरूरी है। सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि हमारे पास प्रयाप्त कौशल है।

भारत का साउथ-अफ्रीका से मुकाबला

ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत के सामने सुपर-8 की अग्रिपरीक्षा है। सुपर-8 में भारत का मुकाबला साउथ-अफ्रीका से होना है। टी20 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो, भारत-साउथ अफ्रीका 35 बार आमने-सामने हुए हैं। जिसमें भारत ने 21 और साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इससे पहले टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। फाइनल में भारत को जीत और साउथ-अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast