Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आज दो धुरंधर की भिड़ंत, सूर्यवंशी के सामने होंगे बुमराह; जानें कौन किस पर भारी

IPL 2026: आज दो धुरंधर की भिड़ंत, सूर्यवंशी के सामने होंगे बुमराह; जानें कौन किस पर भारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज यानी 7 अप्रैल को मुंबई का सामना राजस्थान से है। इस मुकाबले में दो धुरंधर आमने-सामने होंगे। एक तरफ जसप्रीत बुमराह होंगे तो दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी। ये भिड़ंत दोनों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। क्योंकि, बुमराह अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, सूर्यवंशी भी राजस्थान के लिए तूफानी शुरुआत करते हैं। 

ऐसे में इन दोनों के बीच की भिड़ंत देखने लायक होगी। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के सलामी बल्लेबाज हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह पावरप्ले में गेंदबाजी करने आते हैं। इस लिहाज से बुमराह रनों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। वहीं, सूर्यवंशी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने के लिए जोर लगाएंगे। 

सूर्यवंशी बनाम बुमराह  की जंग 

बता दें कि 15 साल के सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया था और 35 गेंदों में शतक जड़ कर सनसनी फैला दी थी। उसके बाद उनकी चर्चा होने लगी थी। आईपीएल 2026 में उनकी धुंआधार बल्लेबाजी जारी है। वह अब तक चीन मैच खेले हैं और सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हैं। ऐसे में बुमराह का सूर्यवंशी से मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। दोनों पहली बार आमने-सामने होंगे। 

Also read: IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से हुई बड़ी गलती! BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना

मुंबई और राजस्थान में किसका पलड़ा भारी 

आईपीएल में अब तक राजस्थान और मुंबई के बीच हेड-टू-हेड 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। जो कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। इस साल की बात करें तो दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होने वाली है। राजस्थान के लिए अच्छी बात ये है कि इस टीम ने शुरुआत के दोनों मुकाबलों को जीता है। वहीं, मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, वही, एक मैच में हार का सामन करना पड़ा है। अब ये देखने वाली बात होगी की राजस्थान को लगातार तीसरी जीत मिलती है या फिर मुंबई को बाजी मारती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में बेसबॉल को नई उड़ान, MLB ने रिलायंस के साथ मिलाया हाथ, मुंबई में होगा लाइव इवेंट

Baseball In India: भारत में बेसबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने बड़ा कदम उठाया है। MLB ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी राइज़ वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में बेसबॉल को लोकप्रिय बनाना और युवाओं के बीच इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

Delhi News: विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अयोग्यता के फैसले पर WFI की लगाई क्लास

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अयोग्य घोषित करने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान WFI की कार्रवाई पर सवाल उठाए और फैसले के आधार को लेकर जवाब मांगा।

शादी से पहले पिता बने ये मशहूर क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

क्रिकेटरों की जिंदगी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर ऐसे रहे हैं, जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast