Search KhabarFast

Press ESC to close

Wi-Fi Connection:फ्री वाई-फाई की आदत पड़ सकती है भारी, कनेक्ट करने से पहले भांप ले इस तरह के खतरे

Wi-Fi Connection:फ्री वाई-फाई की आदत पड़ सकती है भारी, कनेक्ट करने से पहले भांप ले इस तरह के खतरे

Free Wi-Fi Connection Could Be Dangrous: इंटरनेट के इस दौर में मोबाइल चलाने के लिए डाटा की जरूरत होती है। अगर मोबाइल में डाटा ना हो बहुत सारे काम ठप पड़ सकते हैं। यहां तक की स्पीड इंटरनेट की जरूरत अभी कै दौर में आवश्यक हो गया है।

कभी मोबाइल का रिचार्ज या डेटा खत्म होने के बाद वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक रेलवे स्टेशन या सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाई-फाई को उपयोग करते हैं लेकिन, क्या आपको पता है दूसरों के वाई-फाई का प्रयोग करना कभी-कभार हानिकारक भी हो सकता है।

फ्री वाई-फाई पड़ सकता है भारी

सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। साइबर अपराधी मेट्रो स्टेशन या अन्य लोकप्रिय जगह का नाम बदलकर अपना हॉटस्पॉट चलाते है। यूजर नाम देखकर भर्मित हो जाते हैं और गलत नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है। जिसके कारण आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।    

कनेक्ट करने से पहले रहे सावधान

फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते वक्त कोशिश करें की बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड से जुड़ा काम ना करें। खासकर तब जब कोई नेटवर्क की विश्वसनियता पर शक हो। अचानक आपसे पासवर्ड या कोई दूसरी चीज मांगी जाए, तो उसे नेटवर्क से डिसकनेक्ट कर दें।

ऑनलाइन सुरक्षा सिर्फ वाई-फाई तक सीमित नहीं है। अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी जरूरू ऐप्स अपडेट रखे। अपडेट में कई बार सुरक्षा के नियम भी शामिल होते हैं। इसके अलावा हर अकाउंट के  लिए मजबूत पासवर्ड रखना चाहिए।

सार्वजनिक स्थानों के पर चेक करें

सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करना उस वक्त खतरे से खाली नहीं, जब नेटवर्क की पहचान जांचे उससे कनेक्ट कर लें या उस कनेक्शन पर भरोसा कम हो। इसलिए अगली बार जब मेट्रो, एयरपोर्ट या कैफे में फ्री वाई-फाई दिखें तो कनेक्ट करने से पहले उसका नाम चेक करें। 

Also read: SBI ने बदले BSBD खातों के नियम, इस दिन से चार से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा चार्ज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इधर भारतीय वायुसेना ने उठाया बड़ा कदम, उधर पाकिस्तान में मची खलबली; बुलाई आपात बैठक

Pakistan Calls Emergency Meeting: भारतीय वायुसेना के एक फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारतीय वायुसेना बड़े स्तर पर युद्धाभ्यास करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 17 दिन तक युद्धाभ्यास चलेगा। युद्धाभ्यास 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा।

LPG Cylinder Rule: LPG सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार हर साल देगी 3 हजार रुपये

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार अब पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन LPG सिलेंडर की कीमत के बराबर 3,000 रुपये की आर्थिक मदद देगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast