Search KhabarFast

Press ESC to close

Sugar Price: चीनी की कीमतों में गिरावट, एक हफ्ते में 3.85 फीसदी सस्ती हुई चीनी

Sugar Price: चीनी की कीमतों में गिरावट, एक हफ्ते में 3.85 फीसदी सस्ती हुई चीनी

Sugar Price: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार के कदमों का असर अब दिखने लगा है। पिछले एक हफ्ते में चीनी की औसत खुदरा कीमत करीब 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपये प्रति किलो हो गई है। एक सप्ताह पहले चीनी का औसत खुदरा भाव 65.08 रुपये प्रति किलो था। हालांकि, कीमतों में गिरावट के बावजूद चीनी अभी भी पिछले महीने के मुकाबले काफी महंगी है। अगस्त में चीनी का औसत खुदरा भाव 49.33 रुपये प्रति किलो था। इस हिसाब से मौजूदा कीमत करीब 27 फीसदी ज्यादा है।

चीनी की थोक कीमत में भी कमी 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीनी की थोक कीमत में भी कमी आई है। 2 सितंबर को चीनी का औसत थोक भाव 57.62 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि एक सप्ताह पहले यह 60.39 रुपये प्रति किलो था। जानकारों के मुताबिक थोक कीमतों में आई गिरावट का असर खुदरा बाजार में तुरंत दिखाई नहीं देता। इसकी वजह यह है कि दुकानदारों के पास पहले खरीदा हुआ महंगा स्टॉक मौजूद रहता है। ऐसे में वे पुराने स्टॉक को नुकसान में बेचने से बचते हैं। नया स्टॉक कम कीमत पर खरीदने के बाद ही खुदरा कीमतों में भी कमी आती है।

केंद्र सरकार ने कई उठाए कदम

एक कारोबारी के पास आमतौर पर 50 किलो की 10 से 15 बोरियां चीनी का स्टॉक रहता है। इसलिए थोक बाजार में कीमत घटने के बाद खुदरा बाजार तक इसका असर पहुंचने में कम से कम 10 दिन लग सकते हैं। चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार ने 10 लाख टन चीनी के आयात की अनुमति दी है। इसके साथ ही थोक खरीदारों और डीलरों के लिए चीनी के स्टॉक की सीमा से जुड़े नियमों को भी सख्त किया गया है।

चीनी मिलों पर लगा आरोप

केंद्र सरकार ने चीनी मिलों पर कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया है। सरकार का कहना है कि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हालांकि, 2025-26 मार्केटिंग वर्ष के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान 343 लाख टन से घटाकर 306 लाख टन कर दिया गया है। देश में हर साल करीब 280 से 285 लाख टन चीनी की मांग होती है।

Also read: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खातों में पहुंचे ₹147 करोड़ 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG Cylinder Rule: LPG सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार हर साल देगी 3 हजार रुपये

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार अब पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन LPG सिलेंडर की कीमत के बराबर 3,000 रुपये की आर्थिक मदद देगी।

जंतर-मंतर पर कार्रवाई को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज का बड़ा दावा, वायरल वीडियो को बताया ‘फर्जी’

Jantar Mantar Protest: स्वतंत्र भारद्वाज ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमले के कथित आरोपों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह घटना "आत्मरक्षा" में हुई थी। भारद्वाज ने कहा कि जिसे हमला बताया जा रहा है, वह आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी और दावा किया कि अगर उन्होंने कार्रवाई न की होती तो उनकी पीट-पीटकर हत्या की जा सकती थी। उनका यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पॉडकास्ट क्लिप के बाद आया है, जिसमें वे निशु के पिता की "खोपड़ी तोड़ने" का दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कथित हमले के बावजूद गिरफ्तारी से बच गए हैं।

Wi-Fi Connection:फ्री वाई-फाई की आदत पड़ सकती है भारी, कनेक्ट करने से पहले भांप ले इस तरह के खतरे

Free Wi-Fi Connection Could Be Dangrous: इंटरनेट के इस दौर में मोबाइल चलाने के लिए डाटा की जरूरत होती है। अगर मोबाइल में डाटा ना हो बहुत सारे काम ठप पड़ सकते हैं। यहां तक की स्पीड इंटरनेट की जरूरत अभी कै दौर में आवश्यक हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast