Pakistan Calls Emergency Meeting: भारतीय वायुसेना के एक फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारतीय वायुसेना बड़े स्तर पर युद्धाभ्यास करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 17 दिन तक युद्धाभ्यास चलेगा। युद्धाभ्यास 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा।
वायुसेना का युद्धाभ्यास जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर में होगा। युद्धाभ्यास को देखते हुए NAL-बीकानेर के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान ने इसे लेकर आपात बैठक बुलाई है। साथ ही सीमा पर निगरानी बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान में मची खलबली
सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना के 17 दिनों के युद्धाभ्यास को लेकर NOTAM करने के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सर्विलांस को बढ़ा दिया है। साथ ही पाकिस्तान ने रक्षा मंत्रालय की आपात बैठक बुलाई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले को पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के ध्यान में भी लाया गया है।
क्या है युद्ध का मकसद
दरअसल, भारतीय वायुसेना के इस युद्धाभ्यास का मकसद अपनी ऑपरेशनल प्रक्रियाओं और अपनी तैयारी को परखना है। इस अभ्यास में एडवांस्ड फाइटर जेट भी शामिल भी होंगे। वहीं, नोटम का मतलब नोटिस टू एयरमैन होता है। इसे एक नोटिस माना जाता है जो कि असामान्य स्थिति या युद्धभ्यास के दौरान जारी किया जाता है। NOTAM का मकसद निर्धारित समय और क्षेत्र नागरिक और अन्य सैन्य विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। मिसाइल परीक्षण, रॉकेट लॉन्च या अन्य रणनीतिक सैन्य गतिविधियों के दौरान इसे जारी किया जाता है।
भारतीय वायुसेना की तरफ से युद्धाभ्यास के लिए हवाई क्षेत्र को रिजर्व किया गया है वह 40000 फीट की ऊंचाई तक फैला है। तरंग शक्ति अभ्यास में कई देशों की सेनाएं शामिल होती है और हवाई युद्धाभ्यास करती है।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में 101 युवाओं को सरकारी नौकरी, CM धामी बोले- जनसेवा को प्राथमिकता दें