Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI ने बदले BSBD खातों के नियम, इस दिन से चार से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा चार्ज

SBI ने बदले BSBD खातों के नियम, इस दिन से चार से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा चार्ज

SBI Rule Change: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सेवा शुल्क में बदलाव किया है। बैंक ने ब्रांच से होने वाली कैश निकासी के नियमों में संशोधन किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। SBI के नए नियमों के अनुसार, BSBD खाताधारक एक महीने में चार बार तक कैश निकासी मुफ्त कर सकेंगे। लेकिन अगर कोई ग्राहक एक महीने में चार से ज्यादा बार नकद निकासी करता है तो उसे हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और GST का भुगतान करना होगा। SBI ने सोशल मीडिया के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी है। बैंक ने बताया कि ब्रांच चैनल से खोले गए BSBD खातों में चार कैश निकासी हर महीने पहले की तरह मुफ्त रहेंगी। इसके बाद होने वाली हर कैश निकासी पर 15 रुपये प्लस GST का शुल्क लगेगा। हालांकि, बैंक ने यह भी साफ किया है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहक ऑनलाइन माध्यमों से बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के लेनदेन कर सकेंगे।

क्या होता है BSBD खाता?

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाता मुख्य रूप से गरीब और कम आय वाले लोगों को बचत की आदत से जोड़ने के लिए बनाया गया है। इस खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है। BSBD खाते में ग्राहकों को बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिस पर कोई वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाता। हालांकि, इस खाते में चेक बुक की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। ग्राहक ब्रांच में विड्रॉल फॉर्म या ATM के जरिए पैसे निकाल सकते हैं।

BSBD खाता खोलने की शर्त

SBI का BSBD खाता खोलने वाला ग्राहक किसी अन्य सेविंग्स अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकता। अगर ग्राहक के पास पहले से कोई सेविंग्स अकाउंट है तो उसे BSBD खाता खोलने के 30 दिनों के अंदर बंद करना होगा।

किन सेवाओं पर नहीं लगेगा चार्ज?

SBI BSBD खाताधारकों को कई सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम जैसे NEFT और RTGS से पैसे जमा करना शामिल है। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार के चेक जमा करने पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता। बैंक निष्क्रिय खाते को दोबारा चालू करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं लेता। हालांकि, खाता बंद करने पर निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है। SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे नए नियमों को ध्यान में रखें और जरूरत के अनुसार डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें। बैंक का कहना है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन सभी ग्राहकों के लिए बिना किसी सीमा के मुफ्त रहेंगे।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में 101 युवाओं को सरकारी नौकरी, CM धामी बोले- जनसेवा को प्राथमिकता दें 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast