Search KhabarFast

Press ESC to close

उम्र में गड़बड़ी का आरोप, बंगाल के अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई; 2 साल का लगा बैन

उम्र में गड़बड़ी का आरोप, बंगाल के अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई; 2 साल का लगा बैन

U-19 Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। रोहित पर अपनी उम्र से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से देने का आरोप है। यह कार्रवाई उस समय हुई है, जब कुछ हफ्ते पहले ही उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारत की अंडर-19 सीरीज के लिए हुआ था। रोहित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने जुलाई में भारतीय अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। इस दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी की मदद से भारत ने अंतिम टेस्ट मैच भी जीता था।

दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

रोहित को ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत में होने वाले घरेलू वनडे और मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भी टीम में शामिल किया गया था। ये मुकाबले इस महीने के अंत में राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाने थे। लेकिन उम्र से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब वह इन मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के दौरान रोहित के दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसमें उनकी जन्मतिथि को लेकर बड़ा अंतर सामने आया। रोहित के पास तीन अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र मिले, जिनमें जन्म वर्ष 2007, 2009 और 2010 दर्ज है। उम्र में इस अंतर के कारण वह आयु वर्ग की क्रिकेट के लिए अयोग्य माने गए।

घरेलू क्रिकेट खेलने पर लगा रोक 

उनके आधार रिकॉर्ड में भी अलग-अलग जन्म वर्ष दर्ज पाए गए। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी CAB में उनका जन्म वर्ष 2007 दर्ज था। वहीं आधार रिकॉर्ड में 2017 और 2020 के अपडेट के दौरान 2006 दर्ज हुआ और 2021 में इसे बदलकर 2009 कर दिया गया। CAB ने पहले भी इन गड़बड़ियों के कारण रोहित को अपनी जूनियर टीमों से बाहर रखा था और बाद में BCCI को इसकी जानकारी दी थी। अब BCCI ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी जानकारी दे दी है। 

CAB ने दस्तावेज और उम्र से जुड़ी गड़बड़ियों के मामले में कुल 62 खिलाड़ियों को 2026-27 और 2027-28 सत्र में किसी भी टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन या ट्रांसफर के लिए अयोग्य घोषित किया है। इनमें भारत की 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रवि कुमार और ऑलराउंडर विशाल भट्टी भी शामिल हैं। 

Also read: टी20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास! दसुन शनाका ने तोड़ा आंद्र रसेल और हेटमायर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों प्लेयर्स की बड़ी परीक्षा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दिखाएंगे दम !

IND A vs NZ A: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद वनडे और फिर दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस बड़ी परीक्षा से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है

IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। किशन को सीरीज के पहले T20I के दौरान दाएं पैर के एडिक्टर मसल में हल्की चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस और रिकवरी पर नजर रख रही है।

क्रिकेट में रनों की बारिश से उड़े होश! 430 रन भी नहीं आए काम, डैरेन सैमी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल

Darren Sammy Social Media Post:क्रिकेट में अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने खेल का पूरा समीकरण

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast