Search KhabarFast

Press ESC to close

शुभमन गिल को क्यों रखा गया टी20 से दूर? बड़ा अपडेट आया सामने, BCCI इस रणनीति पर कर रहा काम

शुभमन गिल को क्यों रखा गया टी20 से दूर? बड़ा अपडेट आया सामने, BCCI इस रणनीति पर कर रहा काम

Shubhman Gill Out OF T20I Team:आईपीएल के बाद अब एक बार फिर टीम इंडिया मैदान पर धमाल मचान के लिए तैयार है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल टी20 टीम की घोषणा की गई है। लेकिन, एक बार फिर शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर रखा गया है। आईपीएल के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा था कि उनकी टी20 में वापसी तय है लेकिन, चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना।

अब इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई और चयन समिति ने शुभमन गिव के लिए लंबी रणनीति तैयार की है। जिसके तहत उन्हें फिलहाल टी20 क्रिकेट से दूर रखकर टेस्ट औ वनडे पर फोक्स करने को कहा गया है।

भारतीय टीम का शेड्यूल

शुभमन गिल फिलहाल वनडे और टेस्ट के कप्तान है। अगले कुछ वर्ष में टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप खेलने हैं। ऐसे में सेलेक्टर नहीं चाहते हैं गिल तीनो फॉर्मेट खेलकर शारीरिक और मानसिक थकान का शिकार हों। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि गिल का फिट रहना आने वाले आईसीसी इवेंट्स के लिए जरूरी है। यानी आने वाले दिनों में शुभमन गिल पर न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि कप्तानी की बागडोर रहेगी। ऐसे में चयनकर्ता चाहते हैं कि वह लंबे फॉर्मेट के लिए तैयार रहें।  

Also read: ऋषभ पंत का LSG में भविष्य अधर में, खराब प्रदर्शन के बाद रिलीज करने पर विचार

शुभमन गिल का टी20 करियर

टी20 टीम से बाहर होने के बावजूद गिल का टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 650 रन बनाए थे। जबकि आईपीएल में 732 रन ठोककर अपना जलवा बिखेरा। हालांकि, भारतीय टी20 टीम के लिए 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। उन्होंने 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast