
नई दिल्ली: अगर किसी को ऐसा लगता है कि मच्छर आपको ही काट रहे है किसी और को नहीं, तो ऐसा मत सोचिए कि मच्छर से आपका कोई पुराना रिश्ता है बल्कि कुछ ऐसे वैज्ञानिक कारण है जिनकी वजह से आप मच्छरों के शिकार ज्यादा बनते है। इसलिए आज हम आपको बताने आए है कि किन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते है और इसके पीछे की क्या वजह होती है।
अपनी पसंद से चुनते है शिकार
जैसे हम अपने भोजन का चुनाव अपनी पसंद के हिसाब से करते है, वैसे ही मच्छर भी अपने शिकार को पसंद करते है और उन लोगों को ज्यादा काटते है। हमारे शरीर की कुछ चीजें ऐसी होती है जो मच्छरों को आकर्षित करती है। मच्छर एक खास तरह की चीजों वाली बॉडी को काटना पसंद करते है।
खून (Blood)
कई बार आपने सुना होगा कि जिसका खून मीठा होता है उसे ही ज्यादा मच्छर काटते हैं, ये बात कुछ हद तक सच भी है। कुछ खास खून तरह के वालों को काटना मच्छर ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ रिसर्च बताती हैं कि मच्छर O ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा काटते हैं।
बैक्टीरिया (Bacteria)
जहां बैक्टीरिया ज्यादा होते हैं वहां मच्छर भी ज्यादा होते हैं। यही वजह है कि गंदगी वाली जगहों पर मच्छर ज्यादा होते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक मच्छर हमारे पैरों में ज्यादा काटते हैं क्योंकि पैरों में बैक्टीरिया होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।
Leave a comment