VALENTINE WEEK 2023: क्यों मनाया जाता है VALENTINES DAY, बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

VALENTINE WEEK 2023: क्यों मनाया जाता है VALENTINES DAY, बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

VALENTINE WEEK 2023: आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। हर साल 7 फरवरी से इस वीक की शुरूआत होती है। वहीं वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन रोड डे को सर्मपित होता है। इस वीक को प्यार करने वाले बड़े ही उत्सव के साथ मनाते है और इस वीक के आने से पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर देते है। यह वीक प्यार करने वालों के लिए स्पेशन डे होते है। इस वीक को दुनियाभर में मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग डे सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग वैलेंटाइन डे के इतिहास के बारे में जानते है तो चलिए आज हम इसके इतिहास से रूबरू कराता है।

VALENTINE DAY का इतिहास

वैलेंटाइंस डे की शुरुआत प्राचीन रोम में रह रहे एक पादरी ने की थी। दरअसलउस वक्त रोम पर Claudius का शासन था, जो वह एक शक्तिशाली शासक बनने की थी और वह एक बहुत बड़ी सेना  बनाना चाहता था, लेकिन उसने देखा कि रोम के वो लोग जिनका परिवार  है, वो सेना में नहीं जाना चाहते थे।तब राजा ने एक नियम  बनाया, जिसके अनुसार, उसने भविष्य में होने वाली सभी शादी पर प्रतिबन्ध  लगवा दिया।

वहीं यह बात किसी को ठीक नहीं लगी, पर उस शासक के सामने कोई कुछ नहीं कह पाया। यह बात पादरी वैलेंटाइन को भी ठीक नहीं लगी। लेकिन क्या करते राजा के सामने कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता था। फिर एक दिन एक जोड़ा आया, जिसने शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की, तब पादरी वैलेंटाइन ने उनकी शादी चुपचाप एक कमरे में करवाई लेकिन, उस शासक को पता चल गया और उसने पादरी वैलेंटाइन को कैद कर मौत की सजा सुना दी।

जब पादरी वैलेंटाइन जेल में बंद था, तब सभी लोग उससे मिलने आते थे, उसे गुलाब और गिफ्ट देते थे।वह सभी बताना चाहते थे, कि वह सभी प्यार में विश्वास करते है, पर जिस दिन उनको मौत की सजा दी।वह दिन 14 फरवरी का था।मरने से पहले पादरी वैलेंटाइन ने एक खत भी  लिखा, जो कि प्यार करने वालो के नाम था। जिसमें प्यार को जिन्दा रखने की बात लिखी थी। वहीं उस दिन से आज तक 14 फरवरी को  वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे के नाम से मनाया जाता है।

Leave a comment