Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में PM सूर्य घर योजना बनी वरदान, 9,759 छतों पर रोज बन रही बिजली

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में PM सूर्य घर योजना बनी वरदान, 9,759 छतों पर रोज बन रही बिजली

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में बड़ी संख्या में घरों की छतें अब छोटे बिजलीघर का रूप ले चुकी हैं। जहां पहले बिजली की पूरी जरूरत निगम की आपूर्ति से पूरी होती थी, वहीं अब कई उपभोक्ता दिन के समय अपनी छत पर लगे सोलर पैनलों से बिजली तैयार कर रहे हैं। सिरसा जिला अब केवल कृषि उत्पादन में ही नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रदेश में नई पहचान बना रहा है। जिले में अब तक करीब 9759 रूफटॉप सोलर सिस्टम नेट मीटरिंग से जोड़े जा चुके हैं, जिसके साथ सिरसा हरियाणा में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले में सौर ऊर्जा कनेक्शन लेने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बिजली बिल में होने वाली बचत के कारण उपभोक्ता तेजी से अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं।

निगम के अधीक्षण अभियंता आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा सूर्य घर योजना के तहत सिरसा जिला पुरे प्रदेश में अव्वल है। अब तक 9759 लोगो ने इस योजना का लाभ लिया है। जिला सिरसा में बिजली निगम सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अंत्योदय परिवारों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने के लिए जागरूक किया रहा है। बिजली निगम की ओर से लोगों को योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकें। सरकारी प्रावधान के अनुसार जिन जा। जिन अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम तथा वार्षिक बिजली खपत 2,400 यूनिट तक है, उन्हें 2 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये की सहायता मिल सकती है। इस प्रकार पात्र परिवारों को कुल 1.10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता और अन्य शतों की जांच आवेदन के समय की जाती है। इसके लिए गॉवो में भी कैंप लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

इस योजना का लाभ उठा चुके विजय कुमार और सुधीर ने बताया कि यह अच्छी योजना है। इस योजना के तहत उन्हें लाभ मिला है साथ ही बिजली बिल से छुटकारा भी मिला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कैथल में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘गरीब की बेटियों को बलि चढ़ाना बंद करो’

Haryana News: हरियाणा के कैथल के पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़की ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति सहित अन्य कई ससुरालियों को उसे मजबूर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Haryana News: सीएम नायब सैनी का भगवंत मान पर तंज, बोले- सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज़  कसते हुए कहा कि पंजाब की जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रहे पंजाब के मुख्यमंत्री अब हरियाणा की चिंता कर रहे हैं। अब तो भगवंत मान को सपने में भी हरियाणा का मुख्यमंत्री दिखाई देता है। पंजाब के मुख्यमंत्री को पहले पंजाब की जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि उनमें से कितने वादे पूरे किए गए हैं।

इस दिस से बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अबतक 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Hemkund Sahib: गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार को घोषणा की कि उत्तराखंड के पूजनीय श्री हेमकुंट साहिब तीर्थस्थल की वार्षिक तीर्थयात्रा 10 अक्टूबर, 2026 को औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast