Search KhabarFast

Press ESC to close

टेस्ट टीम में हुई सरफराज की वापसी तो उमड़ पड़ी पिता की भावनाएं, बोले- मेहनत को मिलता है...

टेस्ट टीम में हुई सरफराज की वापसी तो उमड़ पड़ी पिता की भावनाएं, बोले- मेहनत को मिलता है...

Sarfraz Returns In Test Team:टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान के लिए एक बार फिर भारतयी टीम के लिए दरवाजा खुल गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरज के लिए चुना गया है। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के बाद सरफराज के पिता ने खुशी जाहिर की है।

टीम इंडिया में चुने जाने के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अपने पिता के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते दिख रहे हैं।

सरफराज के पिता का बयान

सरफराज को उनके पिता नौशाद खान ने रवाना होने से पहले खास अंदाज में हौसलाफजाई किया है। नौशाद खान ने अपने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सूरज भले ही निकला है कई रातों के बाद लेकिन मेहनत को मिलता है हमेशा किस्मत का साथ।

सुदर्शन की जगह मिला मौका

भारतीय टीम के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज बी साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण चयनकर्ता ने सरफराज खान को उनकी जगह टीम में मौका मिला है। वह 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल होंगे।

टेस्ट में सरफराज का प्रदर्शन

सरफराज खाने ने अब तक खेले 6 टेस्ट मैचों में 37.1 की औसत 371 बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम रन 150 रन रहा है। इसके अलावा साल 2025 के सीजन में वह मुंबई के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे है। जहां उन्होंने 53.62 की औसत से 429 रन बनाए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के लिए खेलने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया था।    

Also read: रिटायरमेंट के बाद भी रहाणे को मिलेगी भारी-भरकम रकम, जानिए पैसा का पूरा हिसाब-किताब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की एक बार फिर होगी टक्कर, आज इस समय होगा महामुकाबला

महिला टी20 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने की वजह से इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर है।

वान्या शर्मा ने बैंकॉक में बढ़ाया भारत का मान, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Vanya Sharma Won Gold:भारत की युवा योगासन प्रतिभा वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वान्या ने उप-कनिष्ठ वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब से भी सम्मानित किया गया।

रैना के रिटायरमेंट पर क्या था धोनी का रिएक्शन, खुद सुनाया पूरा किस्सा; किया सनसनीखेज खुलासा

Suresh Raina Opens Up On Retirement:भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 7 साल हो गए हैं। दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया था। इन दोनों के संन्यास के ऐलान फैंस को काफी हैरानी हुई थी कि आखिर दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान क्यों कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast