सर्दियों में मुंह से क्यों निकलती है भाप, जानें इसके पीछे की वजह

सर्दियों में मुंह से क्यों निकलती है भाप, जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली:सर्दी का समय शुरू हो गया हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। वहीं सर्दी के समय मौसम के साथ-साथ काफी चीजों  में बदलाव देखने को मिल जाता हैं जैसे खान-पान में बदलाव, रहन-सहन में बदलाव देखने को मिल जाता है। इसी के साथ आप लोगों ने कई बार सर्दी के समय अपने मुंह से भाप निकाली होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है कि ये भाप क्यों बनती हैं,तो चलिए आज हम आपको बताते है कि ऐसा क्यों होता है?

दरअसल सर्दियों में मुंह से भाप निकलने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। कहा जाता है कि जब भी हम सांस लेते हैं, तो ऑक्सीजन अंदर लेते हैं और कार्बन डाई-ऑक्साइड बाहर छोड़ते हैं लेकिन जब हम सांस छोड़ते हैं तो हमारे अंदर से कार्बन डाई-ऑक्साइड के साथ नाइट्रोजन, थोड़ी ऑक्सीजन, ऑर्गन और थोड़ी नमी भी निकलती है। यही नमी जब शरीर से बाहर निकलती है तो भाप का रूप ले लेती है।

अगर आसान भाषा में कहा जाएं तो मानव शरीर का सामान्य तापमान करीब 98.6डिग्री फेरेनहाइट होता है और जब सर्दियों में हम सांस छोड़ते हैं तो शरीर में मौजूद यही गर्मी सांस के साथ बाहर निकलती है। जैसे ही शरीर से निकली यह गर्म हवा बाहर मौजूद ठंडे परिवेश में मिलती है, तो उसका वाष्पीकरण शुरू हो जाता है। इस तरह जब भी हम सर्दियों में अपने मुंह से सांस छोड़ते हैं, तो यह भाप के रूप में नजर आती है।

Leave a comment