अखबार के पन्नों पर क्यों बनाए जाते हैं चार रंगीन गोले, जानें इसके पीछे की वजह

अखबार के पन्नों पर क्यों बनाए जाते हैं चार रंगीन गोले, जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: अखबार हमारे दिनचर्या का हिस्सा हैं हालांकि इस समय युवा पढ़ने पर कम और देखने-सुनने पर ज्यादा ध्यान देती है लेकिन इसके बावजुद अखबार की मांग घटने की बजाए बढ़ी ही है। जब हम अखबार को पढ़ने के लिए खोलते है तो आपने अक्सर पेज की नीचे बने गोल आकार में चार बिंदुओं को देखा होगा। इन गोल आकार के बिंदु का क्या मतलब है और ये सभी अलग-अलग रंग के क्यों होते है तो चलिए आज हम आपको इसे के बारे में सारी जानकारी देते है।   

क्यों होते है गोल आकार

अखबार के पन्नों के नीचे बने चार रंगीन गोलों को CMYK के नाम से जाना जाता है। इसका फुल फॉर्म होता है- C यानी Cyan (हल्का आसमानी), M यानी Magenta (मजेंटा), Y यानी Yellow (पीला) और K यानी Key (काला) हैं। ये कलर्स का ही शॉर्ट फॉर्म होता है। अब बात करते है कि इन रंगों को ही क्यों चुना गया तो बता दें कि जब भी न्यूज़पेपर के पेज प्रिंट होते हैं, तब इसमें इन्हीं चार रंगों के प्लेट को रखा जाता है। अगर प्रिंट धुंधला है तो इसका मतलब ये है कि प्लेट्स को सही तरीके से नहीं रखा गया होगा। प्रिंटर सही तरीके से रखे प्लेट्स को ही आसानी से प्रिंट कर पाता है।

क्या है खासियत?

इन रंगों की खासियत की बात करें तो CMYK प्रिंटिंग प्रोसेस में जिन चार रंगों को लिया जाता है, वो किसी भी प्रिटिंग का सबसे सस्ता और अच्छा साधन है। ये टोनर पर आधारित या डिजिटल प्रिंटिंग से काफी सस्ती होती है। जो प्रिंटर इस प्रोसेस से काम करते हैं वो इस बात का भी अंदाजा लगा लेते हैं कि रोजाना अखबारों की कितनी कॉपी प्रिंट हुई है।

Leave a comment