कौन होगा नॉर्थ कोरिया का अगला तानाशाह! फैसला होने से पहले किम जोंग के परिवार में क्यों डर का माहौल

कौन होगा नॉर्थ कोरिया का अगला तानाशाह! फैसला होने से पहले किम जोंग के परिवार में क्यों डर का माहौल

North Korea Autocrat: क्या उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन अपनी गद्दी किसी और को सौंपने वाले हैं? सवाल ये भी उठ रहा है कि किम जोंग अपनी बेटी या किसी और को कमान देने की तैयारी कर रहे हैं। इस सबके बीच किम जोंग के परिवार में तनाव बढ़ने की भी आहट तेज हो गई है।

एक न्यूज एजेंसी का दावा है कि किम जोंग उन अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयार कर रहे हैं। इससे भविष्य में जू ऐ और उनकी बुआ किम यो जोंग में टकराव बढ़ सकता है। कुर्सी की ये लड़ाई परिवार के भीतर कलह बढ़ा सकती है।

किम जोंग की बेटी रेस में आगे

खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस का कहना है कि लगभग 13 साल की किम जू ऐ को उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉर्थ कोरिया में बड़ी राजनीतिक बैठक होने जा रही है। इस दौरान किम जोंग बड़े फैसले ले सकते हैं। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक किम जोंग परखना चाहते हैं कि उनकी बेटी वर्कर्स कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के सामने कितना वर्चस्व रखती हैं। बता दें कि किम जू ऐ नवंबर 2022 में लंबी दूरी की मिसाइलों के लॉन्च के दौरान सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। इसके बाद वह बार-बार होने वाले हथियार परीक्षण के दौरान नजर आईं।

किए जू के रास्ते में बुआ बनी बाधा

किए जू की बुआ किम यो जोंग 38 साल की हैं और किम जोंग के बाद नार्थ कोरिया की दूसरी सबसे ताकतवर शख्स मानी जाता है। बताया जाता है कि उनके पास राजनीतिक दल और सेना का समर्थन प्राप्त है। किम यो जोंग पार्टी की केंद्रीय समिति में ऊचे पद पर बैठी हैं और अपने भाई पर प्रभाव रखती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया में सत्ता के संघर्ष की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर किम यो जोंग को विश्वास है कि उनके पास मौका है तो वह देश की कमान संभालने के लिए आगे बढ़ेंगी। 

Leave a comment