Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज, दर्ज मुकदमों की लंबी है फेहरिस्त

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज, दर्ज मुकदमों की लंबी है फेहरिस्त

Ashutosh Maharaj: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौण शोषण के आरोप लगे हैं। उनके उपर एफआईआर भी दर्ज हो गई है। उनपर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराजा है, जिनपर भी मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिरकार आशुतोष महाराज कौन हैं।

आशुतोष महाराज उर्फ आशुतोष पांडेय शामली के कांधला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्हें मंदिर माता शांकुभरी देवी भवन के प्रबंधक कहा जाता है। इस मंदिर को लेकर थाना कांधला के रहने वाले लाल साधु राम के साथ इनका काफी लंबा विवाद भी रहा है।

आशुतोष महाराज पर मुकदम दर्ज

जब आशुतोष पांडेय के कांधला के रहने वालों का कहना है कि यह एक जालसाज और धोखेबाज किस्म का आदमी है, जो लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा कर पैसा और मकान कब्जाने का प्रयास करता है। आशुतोष पांडेय से पीड़ित लोगों ने अपनी आपबीती भी सुनवाई है। उनपर 26से 27मुकदमे भी दर्ज है। आशुतोष पांडेय से पीड़ित परिवार का कहना है कि वह यौन शोषण की झूठे मुकदमे लिखवाता है, उसके एवज में मोटी रकम वसूलता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आशुतोष पांडेय का पूरा परिवार यही काम करता है। इसका छोटा भाई विनीत भी थाना कांधला का हिस्ट्रीशीटर रहा है। 

क्या है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप

बता दें कि शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 173 (4) के तहत कोर्ट म अर्जी दाखिल की थी। याचिका दाखिल करते हुए एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। 13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों का कोर्ट में वीडियोग्राफी के साथ बयान भी रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया था। बयान दर्ज करने और पुलिस रिपोर्ट का संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने फैसले को रिजर्व कर लिया था। अब कोर्ट का आदेश आने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर मुकदमा दर्ज हो गया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast