Search KhabarFast

Press ESC to close

वृंदावन में दिखा पूनम पांडे का आध्यात्मिक रूप, रोते हुए नजर आईं अभिनेत्री

वृंदावन में दिखा पूनम पांडे का आध्यात्मिक रूप,  रोते हुए नजर आईं अभिनेत्री

Poonam Pandey Reached Vrindavan: मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। पूनम उत्तर प्रदेश के पवित्र धाम वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सत्संग में भाग लिया। इस दौरान उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सत्संग में बैठी नजर आईं पूनम

एक वीडियो में पूनम सत्संग में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह फ्लोरल सूट पहने फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं। उनके सिर पर आंचल है और वह अपने आंसू पोंछते हुए चेहरा ढकती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रसिद्ध Banke Bihari Temple का है, जहां वह दर्शन करने पहुंची थीं। एक अन्य झलक में वह भगवान के सामने हाथ जोड़कर नम आंखों से खड़ी नजर आईं।

वृंदावन की गलियों में घूमती दिखीं

पूनम के कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह माथे पर तिलक लगाए सफेद सूट में ई-रिक्शा पर बैठकर वृंदावन की गलियों में घूमती दिख रही हैं। उनकी सादगी भरी तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इन पोस्ट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

लोगों ने की तारिफ

कुछ लोग उनके इस बदले हुए रूप की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राधा रानी सबको बदल देती हैं। वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए पुराने विवादों का जिक्र किया। किसी ने लिखा कि अगर उन्होंने अच्छा जीवन शुरू किया है तो आगे भी सही रास्ते पर चलें। पूनम पांडे के इस आध्यात्मिक रूप ने उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। जहां एक तरफ लोग उनके इस बदलाव को सकारात्मक मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल उनके ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

Darshan Kumar Passed Away: संगीत जगत इन दिनों दुखों में डूबा हुआ है। महज सात दिन पहले लेजेंडरी गायिका आशा भोसले (92) के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबोया था, उसी सदमे से उबरने का मौका भी नहीं मिला कि T-सीरीज परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। T-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया।

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग!

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना 'लइका नियन राजा करस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर आई नन्ही खुशी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दिया बेटी का हुआ जन्म

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शिवालिका ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें