Search KhabarFast

Press ESC to close

Kantara Controversy: कर्नाटक HC ने लगाई रणवीर सिंह को फटकार, अभिनेता को अभी नहीं मिली पूरी राहत

Kantara Controversy: कर्नाटक HC ने लगाई रणवीर सिंह  को फटकार, अभिनेता को अभी नहीं मिली पूरी राहत

Kantara Controversy: कांतारा को लेकर हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़े एक मामले की सुनवाई शुरू की है। यह मामला गोवा सरकार द्वारा आयोजित 56वें International Film Festival of India (आईएफएफआई) के दौरान दिए गए उनके एक बयान से जुड़ा है। कार्यक्रम में रणवीर ने कथित तौर पर फिल्म कांतारा चेपचर 1 में Rishab Shetty के किरदार की नकल की थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक देवी को “महिला भूत” कह दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई गई।

अगली सुनवाई कब होगी

मामला जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की अदालत में पेश हुआ। कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार को आदेश दिया कि अगली सुनवाई, जो सोमवार 2 मार्च को होगी, तब तक रणवीर के खिलाफ कोई सख्त या जबरन कार्रवाई न की जाए। इस तरह अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी है।

इस मामले में एफआईआर बीएनएस की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाना), 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से किया गया कृत्य) और 302 के तहत दर्ज की गई है। रणवीर की ओर से वरिष्ठ वकील साजन पूवय्या पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में कहा कि अभिनेता का बयान असंवेदनशील था और उसी के कारण शिकायत दर्ज हुई।

सुनवाई के दौरान क्या कहा गया?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति को बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जज ने टिप्पणी की कि किसी देवी के किरदार की नकल करना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इंटरनेट पर कही गई बातें लंबे समय तक बनी रहती हैं, इसलिए जिम्मेदारी जरूरी है।

रणवीर के वकील ने दी दलील

राज्य की ओर से कहा गया कि मजिस्ट्रेट ने शिकायत पर विचार करने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। वहीं रणवीर के वकील ने दलील दी कि लापरवाही और जानबूझकर की गई हरकत में फर्क होता है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अगली तारीख तय की और कहा कि मामले की कानूनी जिम्मेदारी पर आगे विचार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast