Search KhabarFast

Press ESC to close

Modi Cabinet:अब नए नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Modi Cabinet:अब नए नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Kerla Name Changes: पीएमओ बिल्डिंग यानी सेवा तीर्थ में मंगलवार को हुई पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसी क्रम में मोदी कैबिनेट ने केरल सरकार के राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

यह फैसला अप्रैल-मई में होने वाले केरल विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है। बता दें कि केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को एकमत से एक प्रस्ताव पास किया था, जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव रखा गया था।

केरल सीएम ने दिया प्रस्ताव

बता दें कि विधानसभा के प्रस्ताव के बाद मंगलवार यानी 24फरवरी को हुई यूनियन कैबिनेट की मीटिंग में राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। केरल विधानसभा ने दूसरी बार प्रस्ताव पास किया था क्योंकि गृह मंत्रालय ने कुछ टेक्निकल बदलाव करने का आग्रह किया था। इस प्रस्ताव को पेश करने वाले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कहा कहना था कि कि केंद्र सरकार संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल सभी भाषाओं में दक्षिणी राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम कर दे।

केरल विधानसभा से पास हुआ प्रस्ताव

वहीं, प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम पि विजयन ने कहा था कि राज्य को मलयालम में 'केरलम' कहा जाता है और मलयालम बोलने वाले समुदायों के लिए एक संयुक्त केरल बनाने की मांग आजादी की लड़ाई के समय से ही जोरदार तरीके से उठी है लेकिन, उन्होंने कहा था कि संविधान के पहले शेड्यूल में राज्य का नाम केरल लिखा है। केरल विधानसभा ने अगस्त 2023में भी एक जैसा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास करके केंद्र को भेजा था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसमें कुछ टेक्निकल बदलाव करने का प्रस्ताव रखा था।

कैबिनेट बैठक में क्या फैसले लिए गए

मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में 12,236 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई। यह फैसला सिर्फ पैसों का निवेश नहीं है, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर एक मजबूत पहल है। इसके अलावा सरकार ने बुनियादी ढांचे में सबसे बड़ा हिस्सा रेलवे को दिया है। मध्य भारत के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण पर मुहर लगा दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast