Toll Tax: देश में किन लोगों को नहीं देना पड़ता Toll Tax? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Toll Tax: राजमार्गों (Highways) पर सफर सभी ने किया होगा, फिर वो चाहें वाहन से हो या फिर सार्वजानिक वाहन। इस दौरान आपने टोल प्लाजा भी देखे होंगे, जहां पर आपको टोल टैक्स देना पड़ता है। दरअसल, टोल टैक्स वो होता है, जिससे सरकार वाहन चालकों से सड़क निर्माण में लगे खर्च की भरपाई करती है। टोल टैक्स दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों पर लगाया जाता है।
सरकार टोल टैक्स वसूल कर सड़क एवं राजमार्गों के रखरखाव का काम करती है। लेकिन अब के समय में टोल टैक्स फास्टैग (Fastag) के द्वारा लिया जाता है। पर आप जानते हैं कि देश में कई ऐसे लोग है जिनसे राजमार्गों पर सफर करने के दौरान टोल टैक्स नहीं लिया जाता। चलिए हम आज आपको बताते है उन लोगों के बारे में जिन्हें टोल टैक्स नहीं देना पड़ता।
इन लोगों से नहीं लिया जाता है टोल टैक्स
भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति, राज्य के राज्यपाल, संघ के कैबिनेट मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज, लोकसभा के अध्यक्ष, संघ राज्य मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल, किसी राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष, भारत सरकार के सचिव, संसद सदस्य, आर्मी कमांडर, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव, किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य और राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य।
Leave a comment