
Ajab-gajab: शादी का दिन दूल्हन-दुल्हे के लिए बेहद खास दिन होता है। वो कहते है ना कि शादी एक बार ही होती है। हालांक आजकल के समाने में लोग कितनी शादी कर लेते है इसका कोई अंदाजा नहीं है। लेकिन अक्सर कुछ अजीबोगरीब और अनोखी रस्मों से शादियां चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसी ही एक प्राचीन शादी की रस्म है जिसमें शादी के बाद पिता अपनी दुल्हन बनी बेटी पर थूक कर आशीर्वाद देते है।
अफ्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र में रहने वाले मासाई लोग इस क्षेत्र के सबसे पुराने लोगों में से हैं और आज भी वे अपनी प्राचीन परंपराओं और रीति-रिवाजों को मानते हैं, ऐसी जीवनशैली जी रहे हैं जो सदियों से ज्यादा नहीं बदली है। यह उनकी शादी की रस्मों में से एक में देखा जा सकता है, जहां नवविवाहित दुल्हन के पिता का आशीर्वाद लेते हैं। हालांकि, यह आशीर्वाद देने का तरीका थोड़ा अजीब है। पिता अपनी बेटी के सिर पर थूक कर उसे आशीर्वाद देता है।
आशीर्वाद के रूप में दुल्हन पर थूकना
ऐसी मान्यता है कि दुल्हन पति के साथ जाते वक्त किसी भी हालत में नहीं मुड़ती, नहीं तो वह पत्थर में बदल जाती है। थूकना मासाई के बीच एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, और अत्यंत सम्मान व्यक्त करता है। समझौते पर हाथ मिलाने पर व्यापारी अपनी हथेलियों पर थूकते हैं और बुजुर्ग नवजात शिशुओं पर थूक कर उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
Leave a comment