Search KhabarFast

Press ESC to close

Kuldeep Yadav Wedding: कोहली-रोहित समेत कई बड़े क्रिकेटर होंगे शामिल, देखें मेहमानों की लिस्ट

Kuldeep Yadav Wedding: कोहली-रोहित समेत कई बड़े क्रिकेटर होंगे शामिल, देखें मेहमानों की लिस्ट

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी की तैयारियां मसूरी के प्रसिद्ध सेवॉय होटल में जोर-शोर से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप के साथ भारत को जीत दिलाई थी, उनके भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।

ये स्टार क्रिकेटर होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि सेवॉय होटल को कुलदीप यादव की शादी के लिए पूरी तरह बुक कर लिया गया है। अगले दो से तीन दिनों तक होटल में किसी अन्य मेहमान को ठहरने की अनुमति नहीं होगी। शादी समारोह में कई वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है। इसके साथ ही क्रिकेटर सुनील गावस्कर, भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और तिलक वर्मा भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

नवंबर 2025 में क्य़ों टली थी शादी

इसी बीच भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने दोस्त कुलदीप की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। चहल ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपने भाई की शादी में खूब डांस करूंगा और इस खास मौके का आनंद लूंगा। रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की शादी पहले नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया था ताकि वह पूरी तरह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी पर ध्यान दे सकें।

सीएम योगी को भी मिला न्योता

कुलदीप और वंशिका दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और बताया जाता है कि उनके घर एक-दूसरे से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर हैं। दोनों की सगाई पिछले साल लखनऊ के एक होटल में हुई थी। वंशिका फिलहाल एलआईसी में काम करती हैं। हाल ही में कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया था। कुलदीप की इस शादी को लेकर क्रिकेट जगत और फैन्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस vs आरसीबी की टक्कर, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी।

RR vs DC, Vaibhav Sooryavanshi: एक छक्का और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

RR vs DC, Vaibhav Sooryavanshi: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होगी। इस सीजन वैभव गेंदबाजों की जमकर क्लास ले रहे है। अभी तक उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं। साथ ही उन्होंने चौके और छक्कों से गेंदबाजों की कमर तोड़ दी है। इसी बीच वैभव दिल्ली के खिलाफ इतिहास रच सकते है।

कहां छुपा था ये टैलेंट? IPL में आते ही मचा दिया धमाल, बुमराह-हार्दिक भी पड़े फीके

Salil Arora: मुंबई का ऐतिहासिक मैदान वानखेडे, हर तरफ नीले रंग की चमकती जर्सी.... सितारों से भारी दो टीमें। पहली मुंबई इंडियन और दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बना दिया। गेंदबाजी में बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नाम मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी और सोचे भी क्यों ना, जब क्रिकेट जगत के बेहतरीन गेंदबाज आपकी टीम में मौजूद हो। लेकिन क्रिकेट को ऐसी ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। हर एक पल में पूरे मैच कहानी बदल जाती है। ऐसा कुछ इस मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले की कहानी को किसी बड़े नाम ने नहीं, बल्कि एक साधारण से क्रिकेटर सलिल अरोड़ा ने बदल दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast