Search KhabarFast

Press ESC to close

उचाना में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 50 से अधिक सवारियां थी मौजूद, वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर

उचाना में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 50 से अधिक सवारियां थी मौजूद, वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर

Haryana News: हरियाणा के उचाना में टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली किलो मीटर स्कीम की बस का उचाना के बड़ौदा गांव के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया। बस में 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी। बस उचाना से जींद के लिए जा रही थी। बड़ौदा गांव के पास पहुंचते ही बस डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर टकराने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़ी लोडिंग गाड़ी में जा टकराई। जिससे लोडिंग गाड़ी के प्रखच्चे उड़ गए और गाड़ी कई हिस्सों में बिखर गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस सड़क से उतरकर करीब 20 मीटर अंदर तक चली गई। हादसे में बस चालक ड्राइवर संदीप कुमार निवासी थुआ जो प्राइवेट ड्राइवर है उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पहले जींद सिविल अस्पताल व उसके बाद पीजीआइएमएस रोहतक भेज दिया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बस में मौजूद महिला सवारी प्रवीण डूमरखा ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था। महिला ने बताया कि लोडिंग गाड़ी वाला साइड में गाड़ी खड़ी शौच के लिए गया हुआ था । बस स्पीड में थी और बस वाले वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। अचानक से ध्यान और संतुलन बिगड़ने के कारण बस पहले डिवाइडर से टकराई जिसके बाद उसका संतुलन ओर बिगड़ गया और रोड़ के साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में बस जा टकराई। बस में बहुत ज्यादा सवारियां थी। बहुत सी सवारी बस में खड़ी हुई थी।

5 से 6 लोगों को गंभीरचोटें आई

एसएचओ ट्राफिक पुलिस शमशेर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी हुई तो10 मिनट के अंदर ही स्थिति को संभाल लिया गया। 10 से 15 मिनट के अंदर ही सभी घायलोंको उपचार के लिए उचाना वह जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया। बस ओवर स्पीड में चल रही थी ।डिवाइडर में टकराने के कारण बस नहीं अपनी लाइन बदली और साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में जा टकराई। ड्राइवर समेत 5 से 6 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं।

उचाना चिकित्सा अधिकारी सुशील गर्ग ने बताया कि आज हमें 10:00 बजे मरीज आने शुरू हुए थे पता चला कि एक्सीडेंट यहां बड़ौदा के पास सरकारी बस का हुआ है। 24 मरीज उचाना के अस्पताल में पहुंचे हैं जिनमें से अच्छा है की हालत गंभीर थी जिन्हें यहां से रेफर किया गया।18 मरीज को हल्की चोटें हैं जिनको यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। बस ड्राइवर को उचाना नहीं लाया गया है। वहीं से जींद के लिए भेज दिया गया था । 4-5 मरीज को फ्रैक्चर हुआ है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast