Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: बठिंडा में प्लॉट विवाद में चली गोलियां, 2 लोग हुए घायल; इलाके में पर तनाव

Punjab News: बठिंडा में प्लॉट विवाद में चली गोलियां, 2 लोग हुए घायल;  इलाके में पर तनाव

Punjab Crime News: पंजाब के बठिंडा शहर के नरूआणा–बीड़ रोड इलाके में प्लॉट की निशानदेही को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक पहुंच गई। कथित तौर पर एक पक्ष की ओर से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्लॉट की निशानदेही को लेकर जालंधर सिंह और रणजीत कौर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष नरूआणा रोड क्षेत्र में आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।पुलिस के मुताबिक जालंधर सिंह की तरफ से लाल सिंह और हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे थे, जबकि रणजीत कौर की ओर से दिलप्रीत नरूआणा वहां मौजूद था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दिलप्रीत नरूआणा ने गोली चला दी, जिससे लाल सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए।

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है।डीएसपी देहाती संदीप भाटी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई थी या अवैध हथियार का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी, 10 रुपये का आधा नोट भेजकर दी धमकी, ड्राइवर का बेटा गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक कारोबारी से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताकर कारोबारी के परिवार को धमकाया। WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजने के साथ ही आरोपी ने डर पैदा करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने 10 रुपये के नोट को लैमिनेट करवाकर दो हिस्सों में काटा और उसका आधा हिस्सा एक लिफाफे में रखकर कारोबारी के घर पहुंचा दिया।

Delhi News: दिल्ली में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तीनों निर्धारित 15 दिनों की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रुके हुए थे। यह कार्रवाई पहाड़गंज के शोरा कोठी स्थित होटल सुदर्शन पैलेस में चलाए गए विशेष वीजा वेरिफिकेशन अभियान के दौरान की गई।

Delhi Crime: बंद कैफे में देर रात शराब पार्टी...फिर 22 साल की युवती को बनाया हवस का शिकार, 2 महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Preet Vihar Gang Rape Case: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक महिला के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि आठ लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर दिल्ली के एक कैफे के ऑफिशियल बंद होने के समय के कुछ घंटे बाद भी चाबी का इस्तेमाल करके कैफे का ताला खोला और वहां पार्टी की, फिर ग्रुप की एक 22 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast