दुनिया का ऐसा देश जहां पत्नी के जन्मदिन भूलने पर पति को मिलती है सजा?

दुनिया का ऐसा देश जहां पत्नी के जन्मदिन भूलने पर पति को मिलती है सजा?

Jail sentence for forgetting birthday: दुनिया में 193 देश मौजूद है। हर देश में अलग-अलग नियम कानून होते हैं। वहीं कुछ देशों में ऐसे कानून हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसे में एक कानून की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। इस कानून के बारे में कहा जा रहा है कि अगर पति अपनी पत्नी को जन्मदिन भूल जाता है तो उसे जेल जाना पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे भी होता है तो बता दें कि दुनिया में एक देश है जहां एक अजीबो-गरीब कानून बनाया गया है जिसमें आपको अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखना जरूरी है नहीं तो आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते है।

 जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा

दरअसल प्रशांत महासागर के पॉलिनेशियन क्षेत्र में सामोआ नाम का देश है। वहीं ये देश हमेशा से ही अपने इस अजीबोगरीब कानून के लिए दुनियाभर में चर्चा में रहता है। सामोआ का कानून एक छोटी सी गलती पर पतियों को जेल भेज देता है। वहीं देश में एक ओर कानून बनाया है जिसमें अगर कोई पति गलती से अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल गया, तो यह एक बड़ा जुर्म माना जाता है और अगर पत्नी इसकी शिकायत करती है तो पति को जेल जाना पड़ सकता है। बताया जाता है कि सामोआ में जो पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं, उन्हें पहली बार वार्निंग दी जाती है। अगर वह अगली बार अपनी इसी गलती को दोहरातें हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ता है।

वहीं इस देश में महिलाओं को लेकर भी कई कानून बनाए गए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में देश में घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। एक महिला ने तो कथित तौर पर दूसरी औरत के साथ अपने पति की चैट पढ़कर खुद को आग लगा ली थी इसलिए यहां पर महिलाओं के लिए कई कानून हैं। इन्हीं में से एक है पति द्वारा पत्नी को नजरअंदाज करने को लेकर कानून। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है की प्रत्यक्ष रूप से ऐसा कोई कानून यहां नहीं बना है जो पति को जेल भेज सकता हो।

Leave a comment