
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर घने कोहरे के साथ काड़के की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में छाया रहा है। कुछ इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। साथ ही घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है।
धुंध का असर सड़क से लेकर आसमान तक असर देखने को मिला। धुंध की वजह से कई फ्लाइट प्रभावित हो सकती है। वहीं, कई ट्रेनें भी अपने निर्धरित समय से लेट चल रही है, जिसकी वजह से यात्रियों का कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही है। वाहन चालकों को इमरजेंसी लाइट जलाकर गाड़ी चलाना पड़ रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में ठिठुरन ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। साथ ही मौसम विभाग ने पहले ही ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था।
घना कोहरे की चपेट की दिल्ली
दिल्ली के साथ पूरा यूपी भी घने कोहरे की चपेट में छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली-NCR में ठंड ने भी लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। आज दिल्ली-NRC का न्यूनतम तापमान 7°C दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पहाड़ों से चली आ रही सर्दीली हवाओं के कारण दिल्ली-NCR में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज घने कोहरे के साथ-साथ हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। शाम के समय आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
Leave a comment