Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत को मिला नैचुरल गैस का भंडार! केंद्रीय मंत्री ने बताया अंडमान में कहां छिपा है प्राकृतिक खजाना

भारत को मिला नैचुरल गैस का भंडार! केंद्रीय मंत्री ने बताया अंडमान में कहां छिपा है प्राकृतिक खजाना

Natural Gas Found In Andaman: वर्तमान समय में पूरा विश्व ऊर्जा संकट के कारण त्राहिमाम कर रहा है। भारत में भी इसका हल्का-फुल्का असर देखने को मिल रहा है। तेल-गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एक राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि अंडामन सांगर में एक नए स्थान पर प्राकृतिक गैस भंडार का पता चला है। इस खोज की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये खोज ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अंडामन द्विप समूह के पूर्वी तट से लगभग किलोमीटर दूर स्थित श्री विजयपुरम-3 नामक खोजी कुएं में की गई है। ये कुआं लगभग 355 मीटर गहरे समुद्री क्षेत्र में खोजा गया था। शुरुआती परीक्षणों में यहां प्राकृतिक गैस की मौजूदगी का पता चला है।

हरदीप सिंह ने दी जानकारी

हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत के समुद्री तेल और गैस अन्वेषण कार्यक्रम के लिए अहम है। उन्होंने बताया कि लगभग 1900 मीटर से अधिक गहराई में किए गए शोध के दौरान गैस फ्लेयरिंग देखी गई। जिससे प्राकृतिक गैस की उपस्थिति प्रमाणित हुई है। यह खोज इसलिए भी भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, मौजूदा अभियान के तहत अंडामन बेसिन में खोदे गए तीन खोजी कुओं में से दो में हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी मिली है। इससे यह उम्मीद जग गई है कि अंडामन क्षेत्र में तेल और गैस के बड़े भंडार मिल सकते हैं।   

Also read: मानसून की दस्तक शुरू...केरल पहुंचा बारिश का कारवां, जानें कब आपके शहर में होगी बारिश

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

आपको बता दें कि भारत अपने तेल और गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस का स्त्रोत पाया जाना से आयात पर निर्भरता कम होगी। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी। ऑयल इंडिया अब इस गैस भंडार का अध्ययन करेगी और यह गैस किस प्रकार बनी और इसका व्यावसायिक उपयोग किस स्तर तक संभव है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

KIA का बड़ा फैसला, Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद, जानें अब कौन-से मॉडल मिलेंगे

Kia Variant Discontinued: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अपनी तीन लोकप्रिय कारों Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने इन तीनों कारों के कई वेरिएंट बंद कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव Kia Seltos में देखने को मिला है, जहां 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला iMT गियरबॉक्स पूरी तरह हटा

भूल जाएंगे Hero-Bajaj की बाइक! आ रही रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, कीमत होगी बेहद कम

Royal Enfield Upcoming Bike:रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब अपनी मोटरसाइकिलों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रॉयल एनफील्ड 250cc सेगमेंट में नई बाइक लाने की योजना बना रही है। यह बाइक कंपनी की मौजूदा Hunter 350 से नीचे पोजिशन की जा सकती है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने काटा आर्मी ड्राइवर का चालान, वीडियो वायरल हुआ तो हो गया बड़ा एक्शन

Sameem Sultana MVI Army Driver Challan Video: असम के जोरहाट में सेना के ड्राइवर का चालान काटना एक महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर MVI समीम सुल्ताना ने आर्मी के ड्राइवर का चालान काट दिया था और उसे गाड़ी के सामने खड़ा करके फोटो भी ली थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast